ट्यूशन टीचर और छात्रा की छोटी सी लव स्टोरीः चार साल के प्यार के बाद पुलिस के पहरे में कर ली शादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 20, 2025

ट्यूशन टीचर और छात्रा की छोटी सी लव स्टोरीः चार साल के प्यार के बाद पुलिस के पहरे में कर ली शादी

डेस्कः लखीसराय के एक ट्यूशन टीचर और छात्री की लव स्टोरी इन दिनों चर्चा में है। पिछले चार सालों के प्यार के बाद इन दोनों ने पुलिस की मौजूदगी में शादी कर ली। पिछले चार सालों में इनका प्यार परवान चढ़ा लेकिन परिवार की रजामंदी नहीं मिलने के बाद दोनों ने जमुई जिले के एक मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में शादी कर ली।

बेंगलुरु में पत्नी ने की रिटायर्ड DGP Om Prakash की हत्या, बिहार के चंपारण मूल के थे
ट्यूशन टीचर रामप्रवेश कुमार पिछले चार सालों से ज्योति कुमारी को ट्यूशन पढ़ा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार की शुरूआत हुई। ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते पहले दोस्ती और फिर प्यार परवान चढ़ते रहा। इन चार सालों में दोनों ट्यूशन के बाद भी एक दूसरे से मिलते रहे और इन दौरान प्यार और बढ़ता रहा। फिर इसके बाद दोनों ने एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया।

Video: पत्नी का इलाज कराने छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचा था बुजुर्ग, डॉक्टर ने घसीटकर बाहर फेंका
इसी बीच ज्योति के परिवार वालों ने उसकी शादी किसी और लड़के से ठीक कर दी। मई महीने में ज्योति की शादी होने वाली थी परिवार वालों ने त्यारी भी शुरू कर दी थी। ज्याति ने इस दौरान परिवार के लोगों से रामप्रवेश से शादी की बातें कही तो परिवार की ओर से नकारात्मक जवाब मिला। इसके बाद ज्योति और रामप्रवेश ने घर से भागने का फैसला कर लिया। फिर दोनों जमुई के गिद्धौर थाने पहुंचे। आपसी सहमति से शादी की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद थाना प्रभारी पंकज कुमार के काफी समझाने के बाद भी जब दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे, जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए गिद्धौर के पंच मंदिर में विवाह की व्यवस्था करवाई। वहां दोनों ने विधिवत रूप से सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता दी। मंदिर में ही ज्योति की रामप्रवेश ने मांग भरी, और पुलिस के पहरे में शादी संपन्न हुई।

See also  रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए धौनी,दीपिका समेत झारखंड के कई संतों को किया गया आमंत्रित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now