MP में टीचर ने क्लास शुरू कर दी पार्टी, मासूमों को परोसी शराब; वायरल वीडियो पर कलेक्टर का ऐक्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 20, 2025

katni_school_viral_video

कटनीः मध्य प्रदेश के कटनी में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल के एक शिक्षक बच्चों को शराब पिलाते दिख रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बड़वारा ब्लॉक के खिरहनी गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

कलेक्टर के आदेश पर कार्रवाई

अधिकारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वीडियो को विभिन्न ब्लॉकों के अधिकारियों को भेजा गया और बाद में शिक्षक की पहचान लाल नवीन प्रताप सिंह के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि सिंह को कदाचार, बच्चों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करने और शिक्षक की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में एमपी सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत तत्काल निलंबित कर दिया गया।

See also  पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के सेल में छापेमारी के दौरान मिला मोबाइल चार्जर, जेल प्रशासन पर हुई कार्रवाई

बिहार में पुलिस लाइन के अंदर फायरिंग, एक सिपाही को मारी 11 गोली

शराब परोसते आए नजर

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि टीचर लाल नवीन प्रताप के सामने 6-7 नाबालिग बच्चे बैठे हुए हैं। वो उन्हें एक-एक करके कप में शराब परोसते हैं जिन्हें मासूम पी जाते हैं। इसी दोरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें एक बच्चे से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि शराब पीने से पहले उसमें पानी मिला लेना। टीचर के क्लास को मधुशाला बनाने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। ऐक्शन लेते हुए प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया।

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता मनजीत घोषी ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, “शिक्षा का मंदिर शर्मसार! कटनी, मध्य प्रदेश में एक शिक्षक द्वारा मासूम बच्चों को देशी शराब पिलाने का घिनौना कृत्य सामने आया है। यह घटना प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और भाजपा सरकार की लापरवाही का सीधा प्रमाण है। भाजपा शासन में शिक्षक मर्यादा भूले बैठे हैं और सरकार आंख मूंदे बैठी है।”

See also  लालू के पार्टी का MLC डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठग बोले- घर से बाहर निकले तो जान से मार देंगे

14 साल का वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट का नया सुपर स्टार: आईपीएल में एक छक्के ने बना दिया मशहूर, बिहार में खेल प्रेमियों में जश्न

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now