रिम्स निदेशक पद से हटाये जाने के बाद बोले डॉक्टर राजकुमार, मेरे पास भी रिकॉडिंग, जरूरत पड़ी तो दिखाउंगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2025

रिम्स निदेशक पद से हटाये जाने के बाद बोले डॉक्टर राजकुमार, मेरे पास भी रिकॉडिंग, जरूरत पड़ी तो दिखाउंगा

रांचीः रिम्स निदेशक पद से हटाए जाने के बाद डॉक्टर राजकुमार दिल्ली से रांची पहुंचे और सीधे रिम्स स्थित आवास केली बंगला गए। इससे पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि हमने सख्ती की और यह उसी का परिणाम है। अगर कोई आरोप लगाता है कि मैं काम नहीं करता तो मुझे लगता है कि झारखंड में कोई काम नहीं कर रहा है। सरकार की बदनामी करने के आरोप पर भी उन्होने सिरे से खारिज कर दिया।

डॉक्टर शशि बाला सिंह को बनाया गया रिम्स का अंतरिम प्रभारी निदेशक, डॉ. राजकुमार की गुरूवार को कर दी गई थी छुट्टी
उन्होने कहा कि अगर कोई यह बात साबित कर दे तो मैं झारखंड-उत्तरप्रदेश तो क्या देश छोड़कर चला जाउंगा। मैने कभी सरकार की बदनामी नहीं की। स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि आप काम नहीं करते, विभागीय निर्देशों का पालन नहीं करते, इस सवाल पर डॉ राजकुमार ने कहा-वे तो कुछ भी कहते हैं। मेरे पास सभी चीजों की रिकॉर्डिंंग है। कभी जरूरत पड़ी तो उसे दिखाउंगा। कैबिनेट की बात न मानने के आरोप को भी उन्होने खारिज कर दिया। उन्होने कहा- क्या मैं कैबिनेट से उपर हूं। जबदस्ती कोई आरोप लगाने से क्या होगा।

See also  होंठ ऐसे जैसे मशीनगन हो... 27 साल की सेक्रेटरी की तारीफ में क्या कह गए ट्रंप, मचा बवाल

हटाए गए RIMS निदेशक डॉक्टर राजकुमार, स्वास्थ्य सचिव से हुई थी बहस, तीन महीने का वेतन देकर मंत्री इरफान अंसारी ने गिराई गाज
डॉक्टर राजकुमार ने कहा कि जीबी बैठक में ही मुझसे इस्तीफा मांगते तो मै दे देता। पर, इस तरह से तानाशाही नहीं चलती है। मैने अपने कार्यकाल में जो भी काम किया, नियम के तहत किया। कभी मनमानी नहीं की। कभी भ्रष्टाचार नहीं किया। मेरी टेबल पर किसी ने फाइल पेंडिंग नहीं देखी। न यहां, न यूपी और न उत्तराखंड में।

झारखंड में गिरे बड़े-बड़े ओले, 4 दिन लगातार बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; 50 की रफ्तार से चलेगी हवा
डॉक्टर राजकुमार ने आगे कहा कि संविधान के तहत जो उचित होगा, वह कार्रवई करेंगे। मुझ पर शुरूआत से लेकर अबतक कभी भी इस तरह के आरोप नहीं लगे हैं। मैने यहां निः स्वार्थ भाव से काम किया तो बदले में ये आरोप जड़ दिए गए। इससे दुख हुआ है।

See also  BCCL कोयला मुख्यालय में CBIकी दबिश, रिश्वतखोर क्लर्क को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now