Watch Video: पाकिस्तान के आसमान से इतने बड़े ओले गिरे कि लोग करने लगे खुदा को याद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2025

डेस्क: ​पाकिस्तान में इतने बड़े-बड़े ओले गिरे जितने की धरती पर आज तक नहीं गिरे । जी हां टेनिस बॉल जैसे ओलों मे पाकिस्तान में जबरदस्त तबाही मचाई है । कई इलाकों में हुए इस ओलावृष्टि से सैकड़ों गाड़ियों के शिशे चकनाचूर हो गए । 16 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कई हिस्सों में भीषण ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने भारी तबाही मचाई। इस अप्रत्याशित मौसमीय घटना के कारण सैकड़ों वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए, सौर पैनल क्षतिग्रस्त हुए और पेड़ उखड़ गए ।​

इस्लामाबाद में ओलों के आकार गोल्फ बॉल जितने बड़े थे, जिससे कई इलाकों में “सफेद आपदा” जैसी स्थिति उत्पन्न हो गईइससे तापमान में अचानक गिरावट आई और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

खैबर पख्तूनख्वा के स्वात, शांगला, बुनर, मर्दान और पेशावर जैसे शहरों में भी भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई ।​

See also  CLAT 2026 में शौर्य प्रताप शाहदेव झारखंड टॉपर बने,हासिल किया AIR 22 रैंक

पाकिस्तान मौसम विभाग ने पहले ही 16 से 19 अप्रैल तक देश के उत्तरी क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थीइस प्राकृतिक आपदा ने एक बार फिर जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित किया है, जिससे पाकिस्तान जैसे देशों में मौसमीय घटनाएं अधिक तीव्र और अनियमित होती जा रही हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now