रांची में झमाझम बारिश, बिहार-झारखंड के कई जिलों में मेघगर्जन-वर्जपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में ठनका गिराने से 5 की मौत, आज भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना

डेस्कः बिहार-झारखंड के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। शुक्रवार दोपहर में झारखंड की राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ले ली और मुसलाधार बारिश होने लगी। इस दौरान रांची के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी कुछ दिन बारिश हो सकती है।

 

रांची में दिनदहाड़े आभूषण कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, लूटपात के दौरान घटना को दिया अंजाम
बिहार के 27 जिलों में मेघगर्जन-वर्जपात और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेजं अलर्ट जारी किया हुआ है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह खराब मौसम 19 अप्रैल तक बना रहेगा।पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर और शेखपुरा जिला में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलने के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Image 2025 04 18 at 1.06.56 PM

जयराम महतो को ओपन चैलेंज देने वाला ट्रक ड्राइवर का आया नया VIDEO, अवैध कोयला लोडिंग पर दिये गये चुनौती पर जानिये क्या कहा
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के उत्तर पूर्वी भागों में (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज) आज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यहां हवाएं चल सकती हैं। वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज उत्तर पश्चिमी भागों को छोड़कर अन्य भागों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now