जयराम महतो को ट्रक ड्राइवर ने दिया ओपन चैलेंज, झरिया में कोयला लोड करने के बाद बोला-‘पकड़ना आपका काम, भागना मेरा’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 17, 2025

जयराम महतो को ट्रक ड्राइवर ने दिया ओपन चैलेंज, झरिया में कोयला लोड करने के बाद बोला-'पकड़ना आपका काम, भागना मेरा'

रांचीः डुमरी से जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो को ट्रक के एक ड्राइवर ने ओपन चैलेंज दे दिया है। कोयला लोडिंग साइड पर वीडियो बनाकर ट्रक के ड्राइवर ने कहा है कि पकड़ना आपका काम है और भगना मेरा काम।

JMM के केंद्रीय समिति में हेमंत सोरेन के पिता, माता, पत्नी और भाई को मिली जगह, BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी किया गया शामिल
ट्रक ड्राइवर ने धनबाद के झरिया में जिस तरह से वीडियो पूरे आत्मविश्वास के साथ शूट किया है और उसे पोस्ट किया है ये न सिर्फ जयराम महतो को चुनौती है बल्कि पुलिस और सीआईएसएफ को भी खुला चैलेंज है। जयराम महतो ने पिछले महीने बोकारो के टोल प्लाजा पर कोयला तस्करी को लेकर जिस तरह से अभियान चलाया था और छापेमारी की थी उसे सीधे एक ट्रक ड्राइवर ने चैलेंज कर दिया है।

मंत्री हफीजुल हसन बोले- ‘झारखंड में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून’
जयराम महतो को चैलेंज करने वाले इस वायरल वीडियो में ट्रक का ड्राइवर पूरे ठाठ के साथ कहता है कि ‘जयराम महतो जी बोले थे कि जो भी कोयला गाड़ी लोड होने के समय हमको बताएगा और लोकेशन देगा तो हम ईनाम देंगे। तो भईया हमलोग लोड कर रहे है धनबाद झरिया से ठीक है, बाकी बाद में आपको लोकेशन देंगे, पकड़ना आपका काम है और भागना मेरा काम है’

See also  लातेहार में JJMP उग्रवादियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, एक उग्रवादी को लगी गोली

 

जयराम महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, विस्थापितों और रैयतों पर हुए केस की जांच कराने की मांग
जयराम महतो जिसे सीधे तौर पर अभी तक किसी ने गलत काम के लिए ऐसे चैलेंज नहीं किया है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक ट्रक ड्राइवर ने उसे खुलेआम चुनौती दी है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्या वो ड्राइवर अवैध कोयला के साथ पकड़ा गया इस बात की अबतक जानकारी नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now