कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2026

डेस्कः बुधवार तड़के कोलकाता में एक भीषण अग्निकांड में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके स्थित एक होटल में आग लगने से बांग्लादेश के 9 नागरिक की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में 6 अन्य लोग भीषण रूप से झुलस गए।

add a heading 63
फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित एक होटल में बुधवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड की चपेट में आने और धुएं से दम घुटने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। न्यू मार्केट थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर तैनात है। फायर ब्रिगेड सूत्रों के अनुसार, आग लगने की यह घटना तड़के करीब 2:45 बजे हुई। जब आग लगी, उस वक्त होटल में ठहरे ज्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। धुआं इतनी तेजी से फैला कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। आधी रात का समय होने के कारण कमरे में मौजूद लोगों को खतरे का अहसास बहुत देर से हुआ। पुलिस के मुताबिक, आग से ज्यादा कमरों और गलियारों में फैला जहरीला धुआं ही लोगों के लिए जानलेवा साबित हुआ।

See also  दिल्ली में खुले बलूचिस्तान का दूतावास, UN दे देश को मान्यता; जंग के बीच आजाद हुआ बलूचिस्तान!

add a heading 1 42
फंसा रह गया स्टाफ और मेहमान
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस होटल में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह उल्लंघन किया जा रहा था।होटल के अंदर आग बुझाने के पर्याप्त और पुख्ता इंतजाम मौजूद नहीं थे। होटल के अंदर बहुत ही संकरी गलियां और रास्ते थे, जिसके कारण आग लगते ही लोग तुरंत बाहर की ओर नहीं भाग सके।
सबसे खतरनाक बात यह रही कि रात के वक्त होटल का मुख्य बाहरी रास्ता बंद था। बाहर निकलने का रास्ता ब्लॉक होने के कारण फंसे लोग धुएं के बीच तड़पते रह गए और बाहर नहीं निकल पाए। फिलहाल, पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि होटल के पास वैध एनओसी (NOC) थी या नहीं और लापरवाही बरतने वाले प्रबंधकों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now