दुमका में नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, बुधवार शाम के बाद घर से थी गायब

दुमका में नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, बुधवार शाम के बाद घर से थी गायब

दुमकाः मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आठवीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। अर्धनग्न अवस्था में छात्रा का शव बरामद किया गया।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले हत्या की, फिर पति के शव को 10 बार सांप से डसवाया
पुलिस को इस मामले में संदेह है कि नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर पकड़े जाने के भय से उसकी हत्या कर दी गई। छात्र बुधवार की देर शाम अपने घर से शौच के लिए निकली थी लेकिन रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। देर रात तक खोजबीन के बाद भी नाबालिग का कुछ पता नहीं चला।

महिला बैंक कर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश
गुरूवार को अर्धनग्न अवस्था में खोजबीन के दौरान नाबालिग का शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मसलिया थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी ए डुंगडुंग, इंसपेक्टर शिवलाल टुडू खोजी कुत्ता के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल में पड़े कुछ साक्ष्य पर कुत्ते ने खोज शुरू की। हालांकि हत्यारोपियों ने घटना स्थल पर कुछ भी अहम सुराग नहीं छोड़ा था। खोजी कुत्ता तलाश करते हुए मृतका के घर तक पहुंची और बैठ गया।

36 बार चाकू से वार, बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल पर दिखाई लाश; MP में पत्नी ने कराई पति की निर्मम हत्या

घटना स्थल पर गड्ढे से ठीक ऊपर खेत में दो से अधिक लोगों के चलने का चिन्ह मिले हैं। हाल ही में हुई बारिश से खतों में नमी थी, जिससे वहां पर पैरों का निशान बन गए हैं। फिलहाल पुलिस टीम पूरे मामले को लेकर जांच में जुट गई है। मृतका के पिता वाहन चालक है जो यात्री बस चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। उनका तीन बेटी है, एक छोटी बेटी का उम्र 1 वर्ष है, वहीं एक बेटी 12 वर्षीय है। इधर मसलिया पुलिस घटना से जुड़ी हर एक पहलू पर जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now