झारखंड BJP को अगले हफ्ते मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, जानिये कौन है रेस में, जेपी नड्डा का कार्यकाल अगले महीने तक बढ़ने की संभावना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2025

झारखंड BJP को अगले हफ्ते मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, जानिये कौन है रेस में, जेपी नड्डा का कार्यकाल अगले महीने तक बढ़ने की संभावना

रांचीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा का कार्यकाल एक महीने और बढ़ सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में एक महीने की देरी हो सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अगले महीने तक टलने की संभावना है। लेकिन माना जा रहा है कि झारखंड समेत कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष अगले कुछ दिनों नियुक्ति किया जा सकता है।

Hemant Soren ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष का पद्भार संभाला, कहा- मजबूती से आगे बढ़ेगा JMM
बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करीब डेढ़ घंटे चली मुलाकात में माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव और कई राज्यों में नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बुधवार को एक अहम बैठक हुई। बैठक में पीएम मोदी के साथ अमित शाह और राजनाथ सिंह मौजूद थे। बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर संघ और पार्टी के अंदर सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव में देरी हो रही है। झारखंड समेत कई प्रदेशों में नये अध्यक्ष का चयन होना है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 19 अप्रैल तक नये प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है।गुजरात और उत्तरप्रदेश में प्रदेश अध्यक्षों के चयन को लेकर भी बीजेपी के अंदर सहमति नहीं बन पाई है।

See also  ट्रेन में कपल ने सारी हदें की पार, खुलेआम की अश्लील हरकत, लोग बोले- कुछ तो शर्म करो

बिहार की सियासत में हलचल! मुकेश सहनी छोड़ सकते हैं तेजस्वी का साथ, BJP से हुई गुप्त मुलाकात!
झारखंड में अभी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ही प्रदेश अध्यक्ष बने हुए है। एक व्यक्ति एक पद के आधार पर बाबूलाल मरांडी की जगह किसी अन्य नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना है लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की वजह से इसमें विलंब हो रहा था। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले प्रदेश अध्यक्ष का चयन हो जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष की दौर में कई नाम बताये जा रहे है। हजारीबाग से सांसद मनीष जायसवाल अध्यक्ष पद की दौड़ में है उन्हे गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। पार्टी के दलित चेहरे के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी अध्यक्ष पद की रेस में माने जा रहे है। माना जा रहा है कि पार्टी गैर आदिवासी चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। पार्टी के पास आदिवासी चेहरे के रूप में बाबूलाल मरांडी है जो नेता प्रतिपक्ष है, ऐसे में ओबीसी या दलित कोई अध्यक्ष बन सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास के नाम की चर्चा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में है। अभी बाबूलाल मरांडी प्रदेश अध्यक्ष और सवर्ण जाति से आने वाले रविंद्र राय जो पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है वो कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में है।

See also  सत्ता के खिलाफ है वोट ? दूसरे चरण में 8️⃣ आठ प्रतिशत कम वोटिंग, नहीं निकले मतदाता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now