भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड का दबदबा, राज्य की पांच बेटियों का आस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ चयन

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड का दबदबा, राज्य की पांच बेटियों का आस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ चयन

रांचीः आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन किया गया। 26 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की पांच बेटियों का चयन हुआ है। यह हॉकी प्रतियोगिता 26 अप्रैल से चार मई तक होगी। इस टीम में झारखंड की पांच खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

हेमंत सोरेन की JMM अध्यक्ष पद पर ताजपोशी आज, शिबू रहेंगे संस्थापक संरक्षक, पार्टी के संविधान में संशोधन
जिन पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है उसमें सभी सिमडेगा जिला की रहने वाली है। सलीमा टेटे, उनकी बहन महिमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग के अलावा स्टैंडबाय में अंजनी डुंगडुंग (डिफेंडर) शामिल है। मिडफील्डर सलीमा टेटे को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में शामिल ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग फॉरवर्ड की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं सलीमा और महिमा मिड फील्डर में अपना दम दिखायेंगी।
टीम में शामिल की गई 21 साल की महिमा टेटे ने कैंप में बहन के साथ बिताये अनुभव को साझा करते हुए हॉकी इंडिया के हवाले से कहा कि मै हमेशा अपनी दीदी के नक्श-ए-कदम पर चलना चाहती थी और देश के लिए अच्छा करना चाहती थीं। जब मै कुछ गलत करती हूं तो वह मुझे समझाती है और सुधारने में मदद करती है।

पीजीटी-टीईटी संवर्ग के पदों को मर्ज करने से झारखंड के शिक्षकों में नाराजगी, 15 अप्रैल से शुरू करेंगे आंदोलन
सिमडेगा के छोटे से गांव बड़कीछापर की रहनेवाली सलीमा टेटे को इसी साल अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बांस के स्टिक व बाल से हॉकी की शुरूआत करने वाली समीमा टेटे ने ग्रामीण स्तर के टूनामेंट से अपनी शुरूआत की थी। साल 2014 में पहली बार झारखंड टीम, 2016 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। साल 2018 में उन्हे जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी मिली और 2024 में वो भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now