”झारखंड के हर मोड़ पर है एक कहानी”-इस तरह मंत्री सुदिव्य सोनू ने बंगाल को झारखंड आने का दिया न्योता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 13, 2025

कोलकाता:  झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय टूरिज्म रोड शो में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार शामिल हुए। यह रोड शो न केवल निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के लिए एक प्रमुख मंच बना, बल्कि यह झारखंड और बंगाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रिश्ते का प्रतीक भी रहा।

सुदिव्य कुमार ने अपने जोशीले और भावनात्मक संबोधन में कहा कि कोलकाता को इस रोड शो के लिए चुनना सिर्फ एक रणनीतिक निर्णय नहीं था, बल्कि यह साझा विरासत की स्वीकारोक्ति है। उन्होंने कहा, “झारखंड और बंगाल सिर्फ पड़ोसी नहीं, साझी संस्कृति और परंपराओं के दो पन्ने हैं। चैतन्य महाप्रभु की यात्राओं से लेकर ब्रिटिश बंगाल प्रेसिडेंसी तक, हमारी सभ्यताओं की जड़ें गहराई से जुड़ी हैं।”

WhatsApp Image 2025 04 13 at 16.56.58 WhatsApp Image 2025 04 13 at 16.56.56 1

उन्होंने एक दिलचस्प बात साझा करते हुए कहा, “जब झारखंड के गांवों में कोई पर्यटक बंगाल से आता है, तो उन्हें ‘चेंजर’ कहा जाता है। यह सिर्फ एक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक निकटता की पहचान है।”

See also  पटना सहित बिहार के 20 जिलों में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड आने वाले पर्यटकों में से बड़ी संख्या पश्चिम बंगाल से होती है।
“इसलिए हमने टूरिज्म की इस नई यात्रा की शुरुआत कोलकाता से की है।”

संदेश में आगे कहा गया कि, “हमारे देश की परंपरा रही है कि शुरुआत चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हो, हम अंततः सफलता प्राप्त करते हैं।”

इस रोड शो को केवल एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक निमंत्रण बताया गया:
“आइए झारखंड – जहां झरने केवल पानी नहीं, संगीत बहाते हैं… जहां पहाड़ सिर्फ ऊँचाई नहीं, कहानियाँ समेटे हैं… और जहां हर यात्रा एक अनुभव बन जाती है।”

इस मौके पर झारखंड पर्यटन विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठित समूहों — जैसे Ambuja Neotia, Polo Towers, Shriram Ozone, Peerless Hotels, Hotel Sonar Bangla, Conveyor & Ropeway Services, और Sumi Yashshree Hotels & Resorts — के साथ उच्च स्तरीय B2G बैठकें कीं। इन बैठकों में पर्यटन निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और संभावित साझेदारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

See also  मंत्री इरफान अंसारी ने रघुवर सरकार के दौरान क्षतिग्रस्त पुलों की जांच का आदेश दिया

सुदिव्य सोनू ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यटन को प्राथमिकता दे रही है और झारखंड को पर्यटन के नए नक्शे पर लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में पर्यटन सचिव मनोज कुमार ने एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें झारखंड में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं और सरकार द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now