बिहार में ऑनर किलिंग, पिता ने तीन दिन तक बेटी के शव को बाथरूम में छिपाए रखा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2025

बिहार में ऑनर किलिंग, पिता ने तीन दिन तक बेटी के शव को बाथरूम में छिपाए रखा

समस्तीपुरः झूठी शान के लिए एक पिता ने अपनी बेटी की जान ले ली। समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर स्थित टाडा गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पिता ने बेटी की हत्या करने के बाद तीन दिनों तक शव को घर के बाथरूम में छिपाए रखा। मृतिका की मां ने जब पुलिस को इसकी जानकारी दी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी मुकेश कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार में वज्रपात से 50 से ज्यादा मौत, झारखंड में भी 5 लोगों की गई जान, आज भी ऑरेंज अलर्ट
मुकेश कुमार सिंह की बेटी साक्षी कुछ दिनों पहले अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई थी। पिता को जब इसकी जानकारी मिली तो पिता ने बेटी से संपर्क किया। पिता ने बेटी को भरोसा दिया कि वो वापस घर आ जाए उसे कुछ नहीं करेंगे और कुछ भी नहीं बोलेंगे। इसके बार बेटी पिता की बात पर भरोसा करते हुए वापस घर आ गई। घर आने के बाद पिता ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बाथरूम में बंद कर दिया और तीन दिनों तक शव बाथरूम के अंदर रहा।

See also  कौन है वो अफसर जिसके 400 महिलाओं संग सेक्स वीडियो हुए वायरल, राष्ट्रपति की बहन तक को नहीं छोड़ा

दामाद के प्यार में पैसे और गहने लेकर फरार हुई सास, घर में नहीं छोड़े 10 रुपये कैश, बेटी ने कहा-मां नहीं चाहिए, पिता की कमाई वापस लौटा दो
साक्षी की मां को कुछ अनहोनी का एहसास हो गया था। उसने अपने पति से साक्षी को लेकर जानकारी मांगी तो वो उसके घर से भागने की बातें कहता रहा। इसके बाद साक्षी की मां ने अपनी बहन और बहनोई से अपने मन में चल रहे अनहोनी के बारे में बताया और बेटी की हत्या किये जाने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जब पुलिस ने पिता से पूछताछ शुरू की तो उसने भी बेटी के फरार होने की बात कही, लेकिन जब घर के बाथरूम से साक्षी की लाश मिली तो पूरा मामला सामने आ गया और पुलिस ने साक्षी के पिता मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now