लालू यादव के समधी कैप्टर अजय यादव को कांग्रेस ने पद से हटाया, अनिल जयहिंद को बनाया OBC मोर्चा का चेयरमैन

लालू यादव के समधी कैप्टर अजय यादव को कांग्रेस ने पद से हटाया, अनिल जयहिंद को बनाया OBC मोर्चा का चेयरमैन

पटनाः आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समधी और हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव को कांग्रेस ने ओबीसी मोर्चा के चेयरमैन पद से हटा दिया है। गुजरात में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के ठीक बाद अजय यादव की जगह अनिल कुमार यादव उर्फ अजय जयहिंद को ओबीसी मोर्चा का चेयमैन नियुक्ति किया गया है।

GoLVb0RWQAAkOaW

झारखंड सरकार के मंत्री पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कर रहे है जोर-आजमाइश, हेमंत सोरेन के आने के नाम पर बनाया माहौल, फिर भी हो गये फेल!
कैप्टन अजय यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई हार के बाद ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन दो दिन के अंदर ही उन्होने यू-टर्न लेते हुए अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। खुद को पद मुक्त किये जाने और अनिल जयहिंद को अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर भी लालू यादव के समधी कैप्टन अजय यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होने लिखा कि मैं, धन्यवाद करता हूं UPA चेयरपर्सन आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष@kharge जी और लोकसभा में विपक्ष के नेता आदरणीय @RahulGandhi जी का जिन्होंने 3 वर्ष तक मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। मैंने बतौर अध्यक्ष अपनी कार्य कुशलता से कार्य किया। मैं डॉक्टर अनिल जय हिंद को शुभकामनाएं देता हूं कि वह पिछड़ा वर्ग के लिए कार्य करेंगे और हमारे नेता राहुल गांधी जी की जो विचारधारा है उसको आगे लेकर जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now