दो महिलाओं को पसंद आ गया एक ही कपड़ा, तो सड़क पर हो गई महाभारत, मारपीट का VIDEO वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2025

lady marpit video

डेस्कः सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाते हैं। आप कभी भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि कब क्या देखने को मिल जाए। हर दिन लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट करते ही हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर ज्यादातर लोगों का ध्यान खींचते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। लेकिन हाल में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर दो महिलाएं आपस में भिड़ जाती हैं और खूब मारपीट होती है।

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कपड़े के स्टॉल पर कुछ महिलाएं खड़ी हैं और अचानक एक महिला दूसरी महिला को थप्पड़ मार देती है। इसके बाद क्या था, दोनों में लड़ाई शुरू हो जाती है। वीडियो में एक कट के बाद दिखता है कि एक महिला को दो महिलाएं मिलकर मार रही हैं। जिस महिला को मार पड़ रही है, वो वही है जिसने पहले थप्पड़ मारा था। वायरल वीडियो आप भी देखिए।

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘महिलाओं के बीच में क्लेश हुआ क्योंकि दोनों एक ही कपड़ा खरीदना चाहती थी।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या दिन आ गए, अब कपड़े को लेकर भी लड़ाई हो रही। दूसरे यूजर ने लिखा- महिलाएं कपड़े को लेकर समझौता नहीं करती। तीसरे यूजर ने लिखा- रेल बना दी दीदी ने मार मार के।

See also  दोस्त के इलाज के लिए नहीं थे पैसे, महिला ने कराया न्यूड फोटोशूट

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now