झारखंड के चरही घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रक और बस में हुई टक्कर, पांच की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2025

झारखंड के चरही घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रक और बस में हुई टक्कर, पांच की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

हजारीबागः रामगढ़-हजारीबाग रोड़ के चरही घाटी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बस ड्राइवर समेत पांच की दर्दनाक मौत हो गई है और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये है।

मंत्री के बॉडीगार्ड की थाना प्रभारी ने कर दी पिटाई! SP के पास लगाई गुहार

मिली जानकारी के अनुसार, चरही घाटी में एक राजहंस बस दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें कई यात्रियों की जान चली गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गये है। दरअसल, घाटी में एक ट्रक पलट गई इसके बाद उसके ठीक पीछे दूसरे ट्रक ने आगे वाले ट्रक को टक्कर मार दी। फिर पीछे से आ रही राजहंस कंपनी की बस ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी।

हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्य में विदेशी निवेश के लिए मुख्यमंत्री जाएंगे विदेश
रामगढ़ से हजारीबाग जा रही राजहंस नाम की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर समेत पांच की दर्दनाक मौत हो गई है और कई गंभीर रूप से घायल हो गये है। बस हादसे में बच्चे भी हताहत हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  Ranchi में बड़ी लूट: पंचवटी ज्वेलर्स को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now