मंत्री के बॉडीगार्ड की थाना प्रभारी ने कर दी पिटाई! SP के पास लगाई गुहार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2025

मंत्री के बॉडीगार्ड की थाना प्रभारी ने कर दी पिटाई! SP के पास लगाई गुहार

साहिबगंजः झारखंड सरकार में मंत्री और आरजेडी विधायक संजय प्रसाद यादव के बॉडीगार्ड सुमित सौरभ ने मुफफ्फिल थाना प्रभारी पर आरोप लगाया है। सुनित ने थाना प्रभारी पर जेल डालने की धमकी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। सुनित ने एसपी को दिये गये आवेदन में लिखा है कि थाना प्रभारी की पिटाई से उसके सिर और कान में गंभीर चोट आ गई है।

रांची में सनकी युवक ने दिनदहाड़े कुत्ते को मारी गोली, वीडियो वायरल होते ही मचा हडकंप, गिरफ्तार
मंत्री के बॉडीगॉर्ड सुमित सौरभ पिता शंभूनाथ यादव ने मुफफ्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है और इसकी शिकायत जिले के एसपी से भी की है। शंभूनाथ ने आरोप लगाया है कि 5 अप्रैल 2025 को शाम साढ़े पांच बजे उनके छोटे भाई रवींद्रनाथ यादव से थाना प्रभारी ने गाली-गलौच और मारपीट की। इसके बाद शंभूनाथ और सुमित दोनों थाना पहुंचे लेकिन थाना प्रभारी वहां नहीं थे। बाद में थाना प्रभारी के लौटने के बाद सुमित ने जब मुफफ्फिस थाना प्रभारी से पूछा तो उसने सुमित के साथ भी मारपीट और गाली गलौच की। इससे सुमित के कान और सिर में गंभीर चोट आई। इस दौरान शंभूनाथ ने भी हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो थाना प्रभारी ने उनके साथ भी बदसलूकी किया।

See also  पटना की मेयर सीता साहू का बेटा भगौड़ा, पुलिस की दबिश के बाद शिशिर बिहार से हुआ फरार, आर्म्स लाइसेंस होगा रद्द

 

हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्य में विदेशी निवेश के लिए मुख्यमंत्री जाएंगे विदेश
सुमित सौरभ ने थाना प्रभारी को लेकर जो शिकायत की उसमें आरोप लगाया गया है कि थाना प्रभारी ने उन्हे सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया। इसके साथ ही थाना प्रभारी ने मोबाइल और 7500 रुपया भी रख ले लिया। करीब तीन घंटे बाद मोबाइल एक सिपाही ने लौटाया और घर जाने की अनुमति दी। एसपी से इस मामले की निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई की मांग मंत्री के बॉडीगार्ड ने की है।

जब इस मामले में मुफफ्सिल थाना से संपर्क किया गया तो बताया गया कि ये घटना रामनवमी के दिन की है जब महादेव गंज में पुलिस टीम फ्लैग मार्च कर रही थी। सड़क पर रखे गये ईट-गिट्टी-बालू को हटाकर रास्ता साफ करा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ घरों से गंदा पानी सड़क पर निकल रहा था। पुलिस ने पानी की निकासी सड़क पर नहीं करने को कहा क्योकि इसी रास्ते से रामनवमी की जुलूस निकलना था। इसी दौरान मंत्री के बॉडीगार्ड सुमित के चाचा पुलिस से उलझ गये और कहा कि वो अन्य घरों से पानी निकलना बंद होगा उसी के बाद हमारे घर से भी गंदगी का निकासी सड़क पर बंद होगा।

See also  निर्वाचन आयोग ने देवघर के एसपी को हटाने का दिया निर्देश; पहले भी हो चुका है ऐक्शन

WhatsApp Image 2025 04 08 at 18.48.26 bf17e031 झारखंड के चरही घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रक और बस में हुई टक्कर, पांच की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
पुलिस के लाख समझाने के बाद भी सुमित के चाचा रवींद्रनाथ नहीं माने और पुलिस टीम से बहस करने लगे और सड़क पर गंदगी निकासी की जिद्द करने लगे। पुलिस उसके बाद रवींद्रनाथ को थाने उठाकर ले आई। पीछे से सुमित भी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से बहस करने लगे और यहां तक कह दिया कि हमारे चाचा को थाने लाने की हिम्मत कैसे हुई। बहस के बीच मंत्री का बॉडीगार्ड थाना प्रभारी से हाथापाई करने की स्थिति में आ गया तब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सुमित को पकड़ा और उसपर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज करने लगी। इसके बाद सुमित ने थाना प्रभारी से माफी मांगी और कहा कि वो मंत्री का बॉडीगार्ड है, छुट्टी लेकर नहीं आया है, मामला दर्ज किया जाएगा तो उसपर विभागीय कार्रवाई हो जाएगी। थाना प्रभारी ने इसके बाद उसे समझाबुझाकर जाने दिया, फिर अचानक से मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि आठ अप्रैल को उसने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

See also  रांची में रविवार को हुई बारिश में नगर निगम की खुली पोल, राजधानी का जलजमाव से हाल बेहाल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now