शिवदीप लांडे ने बनाई बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हिंद सेना पार्टी, IPS की नौकरी छोड़कर रखा राजनीति में कदम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2025

शिवदीप लांडे ने बनाई बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू सेना पार्टी, IPS की नौकरी छोड़कर रखा राजनीति में कदम

पटनाः बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे और सिंघम के नाम से मशहूर शिवदीप लांडे ने राजनीति में कदम रख दिया है। लांडे ने बिहार में हिंद सेना के नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर शिवदीप लांडे ने इसकी जानकारी मीडिया को दी।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 27 एजेंडों पर लगी मुहर, मंत्रियों के वेतन भत्ते में हुआ इजाफा

शिवदीप लांड ने हिंद सेना पार्टी बनाई है जो इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना दमखम दिखायेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की 243 सीट पर कैंडिडेट और चेहरा कोई भी हो, हर सीट पर चुनाव शिवदीप वामनराव लांडे ही लड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का कैंडिडेट उसको ही बनाया जाएगा, जो उनकी विचारधारा का पालन करेगा। शिवदीप लांडे मूल रूप से महाराष्ट्र राज्य के रहने वाले हैं, लेकिन बिहार काडर के IPS अफसर थे और VRS लेने के बाद ऐलान किया था कि वो बिहार को छोड़कर नहीं जा रहे हैं। पिछले साल चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी जन सुराज पार्टी नाम से एक नई पार्टी बनाई थी।

See also  बिहार में तेज रफ्तार हाईवा ने 6 से ज्यादा लोगों को कुचला, ड्राइवर की जमकर पिटाई, 5 थानों की पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

GoAEPfBXoAAa1DO

बिहार में फिर पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 3 किमी रिवर्स गाड़ी दौड़ाकर जान बचाई

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लांडे ने दावा किया कि आईपीएस की नौकरी छोड़ने के बाद उनको राज्यसभा भेजने से लेकर सीएम कैंडिडेट बनाने तक के ऑफर आए लेकिन उन्होंने उन सबको ठुकरा दिया। लांडे ने कहा कि वो युवाओं की दशा और दिशा बदलने के लिए हिंद सेना नाम से नई पार्टी बना रहे हैं। पार्टी का नाम रखने की कहानी सुनाते हुए उन्होंने पुलिस की नौकरी की याद दिलाई, जिसमें सारे लोग जय हिंद कहते हैं। उन्होंने जातीय राजनीति पर भी खूब कटाक्ष किया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now