बिहार में रामनवमी के प्रसाद के लिए खूनी जंग, दरभंगा में युवक को तलवार से काटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2025

Pitai

बिहारः बिहार के दरभंगा में सोमवार रात को रामनवमी के प्रसाद के लिए दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। वारदात नगर थाना क्षेत्र के लालबाग मोहल्ले की है। मृतक की पहचान अभिषेक मंडल के रूप में हुई है। वहीं उसके साथी दीपू कुमार और लाली मंडल का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि लालबाग मोहल्ले में रामनवमी के प्रसाद को लेकर विवाद हुआ था। इसमें सोमवार रात दो पक्षों के बीच भिड़ंत्त हो गई। तलवार से हुए हमले में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

लोहरदगा के एसपी और डीसी हाई कोर्ट में हुए हाजिर, तीन साल तक चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर हुए थे तलब

See also  क्लास रूम का दरवाजा बंद कर छेड़ने लगे, रसोइया ने हेडमास्टर पर लगाया आरोप, आरा के स्कूल में बवाल

अभिषेक के पिता अमर मंडल ने बताया कि लालबाग डाकघर के पास चैती नवरात्रि पर भव्य पूजा का आयोजन होता है। उनका बेटा रविवार को रामनवमी के दिन प्रसाद लेने गया था। वहां बबलू मंडल से उसका विवाद हो गया था। सोमवार को बबलू सहित 6 लोगों ने उनके बेटे एवं दोस्तों पर तलवार से हमला कर दिया। इसमें अभिषेक, दीपू और करण घायल हो गए।

तीनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दीपू और करण का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बॉडीगार्ड ने अपनी बंदूक उठाकर दे दी जान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now