हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने रामनवमी पर तपोवन मंदिर में की पूजा अर्चना, शोभायात्रा में 1728 अखाड़े होंगे शामिल

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने रामनवमी पर तपोवन मंदिर में की पूजा अर्चना, शोभायात्रा में 1728 अखाड़े होंगे शामिल

रांचीः रामनवमी के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के तपोवन मंदिर में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं की और झारखंडवासियों के कल्याण के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा।

Gn1U70UXYAA4eQL

रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक, असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश, बाइक रैली और DJ पर रोक
रामनवमी के अवसर पर दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। जुलूस में 1728 अखाड़े हिस्सा लेंगे। रांची समेत राज्य के अलग अलग हिस्सों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। संवेदनशील जगहों पर विशेष चौकसी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलों के डीएम-एसपी के साथ बैठक कर रामनवमी पर विशेष चौकसी और कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने कहा कि असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

Gn1U7MqXAAAzkUfGn1U6mUXwAAOnY0Gn1U6YfWEAAbM m

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now