बोकारो में उपद्रवियों ने दो बसों में लगाई आग, विस्थापितों पर हुई लाठीचार्ज में युवक की मौत पर बुलाया गया है बंद

बोकारो में उपद्रवियों ने दो बसों में लगाई आग, विस्थापितों पर हुई लाठीचार्ज में युवक की मौत पर बुलाया गया है बंद

बोकारोः गुरूवार को बीएसए में विस्थापितों के नियोजन को लेकर प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत के बाद बोकारो में बवाल हो गया है। विस्थापितों ने शुक्रवार को बोकारो बंद का एलान किया है। जिसका आजसू और जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने अपना समर्थन दिया है। शुक्रवार को बुलाये गये बंद का असर शुक्रवार अहले सुबह से देखने को मिल रहा है।

 

विस्थापितों पर लाठीचार्ज में एक युवक की मौत के बाद आज बोकारो बंद का एलान, जयराम महतो और श्वेता सिंह में भी हुआ था टकराव
बंद समर्थकों ने इलेक्ट्रो स्टील के बस को सेक्टर-4 में आग के हवाले कर दिया। विस्थापितों के बंद को देखते हुए शहर के चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इससे पहले गुरूवार को बोकारो स्टील गेट पर जयराम महतो और स्थानीय विधायक श्वेता सिंह के समर्थकों में झड़प हो गई थी। श्वेता सिंह डुमरी विधायक जयराम महतो के अपने विधानसभा क्षेत्र में आने को लेकर नाराज हो गई थी। इस विवाद के दौरान श्वेता सिंह के समर्थकों ने जयराम महतो की गाड़ी में लगे नेम प्लेट को तोड़ दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now