चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी मिली है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम रतनमाटी के आस-पास सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाये गए 5 किलो के आईईडी बम को जवानों ने बरामद किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा की दृष्टि से उस बम को निष्क्रिय कर दिया।
नक्सलियों ने की युद्ध विराम और शांति वार्ता की अपील, अमित शाह के दौरे से पहले आया प्रस्ताव
जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं CRPF 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल इसे गठित कर लगातार अभियान संचालित कर रहा है।04 मार्च 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराइकेला थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।अभियान के दौरान आज छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम रतनामाटी के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए 5 किलो का 01 (एक) I.E.D लगाया गया था। जिसे सुरक्षाबलों ने बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से विनष्ट कर दिया है।





