चिराग की ‘मां’ ने पशुपति पारस की पत्नी सहित 5 लोगों पर किया केस, कपड़े और जेवरात घर से बाहर फेंकने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2025

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मां को घर से निकाला, चाचा ने दरवाजे पर लगवा दिया ताला

दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पत्नी राजकुमारी देवी ने अपनी दो देवरानियों सहित पांच लोगों के विरुद्ध अलौली थाना में जेवरात व घर का सामान फेंकने के आरोप में प्राथमिकी कराई है। उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी, दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी, बॉडीगार्ड अमित पासवान व दो ड्राइवर को आरोपित किया है।

राजकुमारी देवी ने 30 मार्च को दिए गए आवेदन में कहा कि वह 60 वर्षों से अपने शहरबन्नी गांव में रह रही है। लेकिन उनकी दो देवरानियों ने ड्राइवर व बॉडीगार्ड के सहयोग से उसके कमरे से कपड़े, बिछावन और जेवरात निकालकर बाहर कर फेंक दिया और उनके बेडरूम व बाथरूम में ताला लगा दिया।

रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज होगी बारिश, ओलावृष्टि कल से, 5-7 डिग्री तक गिरेगा पारा

उन्होंने पुलिस से घटना की जांचकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इधर पूरे मामले को पारिवारिक परिसंपत्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। निगाहें अब पुलिस की अनुसंधान पर टिकी है।

See also  गैंगस्टर अमन साहू गैंग का सफाया जारी, देवघर से दो शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने बताया कि दिवंगत केन्द्रीय मंत्री की पत्नी के प्राप्त आवेदन के आलोक में अलौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान राजकुमारी देवी को अपनी बड़ी मां कहते हैं और वो अक्सर उनसे मिलने भी जाते हैं।

रांची पिठोरिया में सरहुल शोभा यात्रा के दौरान झड़प, पाहन समेत कई घायल, जुलूस के झंडे से झालर टूटने से हुआ था विवाद

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now