झारखंड सरकार के खजाने में 22 हजार 172 करोड़ रुपये हुए जमा, राज्य में अबतक की सबसे अधिक वसूली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 31, 2025

झारखंड सरकार के खजाने में 22 हजार 172 करोड़ रुपये हुए जमा, राज्य में अबतक की सबसे अधिक वसूली

रांचीः झारखंड सरकार के खजाने में वित्तीय वर्ष 2024-25 में टैक्स के माध्यम से 22 हजार 172 करोड़ रुपये जमा हुए है। राज्य में अबतक की ये सबसे अधिक वसूली है।पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष एक हजार करोड़ रुपये अधिक राशि राज्य सरकार के खजाने में आये है। राज्य सरकार को सबसे अधिक राशि जीएसटी से मिली है।

धनबाद के मुग्मा में ECL कार्यालय पर CBI का छापा, पीएफ क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

राज्य सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष में और अधिक राशि खजाने में आने का लक्ष्य रखा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार ने राजस्व के रूप में 21,075.35 करोड़ रुपये की वसूली की थी।जीएसटी और सीजीएसटी मिलाकर झारखंड सरकार को 14,156.73 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। जीएसटी से 8905.44 करोड़ और सीजीएसटी से 5251.29 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। इसके अलावा GST कंपनसेशन के रूप में राज्य को 35.74 करोड़ रुपये भारत सरकार से भी प्राप्त हुए हैं।

See also  दिल्ली में विधानसभा चुनाव का एलान, आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now