- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

टाटा-पटना के बीच चलने वाली इस बस में प्लेन के एयर होस्टेस की तरह महिला करेंगी आपका स्वागत, जानिये क्या-क्या है सुविधा और कितना हैं किराया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 30, 2025

टाटा-पटना के बीच चलने वाली इस बस में प्लेन के एयर होस्टेस की तरह महिला करेंगी आपका स्वागत, जानिये क्या-क्या है सुविधा और कितना हैं किराया

रांचीः पटना से टाटा के बीच शुरू हुई Volvo 9600 की बस खूबियों से भरी हुई है। हाईटेक सुविधाओं के साथ शुरू हुई बस ने सभी को अपनी ओर खींचा है। इस बस में फ्लाइट से भी ज्यादा सुविधाएं दी गई है आरामदायक और यादगार यात्रा बनाने की पूरी कोशिश की गई है।

WhatsApp Image 2025 03 30 at 21.41.32 4f2c8be7

पटना से रांची होकर टाटा जाने और वापस टाटा से रांची होकर पटना आने वाली ये वोल्वो 9600 स्लीपर बस है। इसमें यात्रियों के इंटरटेरमेंट के लिए पर्सनल टीवी और हेडफोन की सुविधा भी दी गई है। हवाई यात्रा के दौरान जैसे एयर होस्टेस  यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखती है उसी तरह से इस बस में भी महिला स्टॉफ को रखा गया है जो सफर के दौरान यात्रियों के सुविधाओं का ख्याल रखती है।

WhatsApp Image 2025 03 30 at 21.41.32 65f9044e

इस बस में यात्रियों को स्नैक्स के रूप में नमकीन, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक और एक लीटर पानी का बोतल दिया जाता है। यात्री आराम से सो सके इसलिए इस स्लीपर बस में साफ चादर और तकीया दिया जाता है। वातानुकुलित इस बस को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की गई है और कई सुविधाएं यात्रियों को दी गई है।

See also  विधवा महिला से 4 साल तक बनाए संबंध, प्रेग्नेंट करके किसी और से रचाई शादी; रेप केस में हुई जेल

WhatsApp Image 2025 03 30 at 21.41.32 3368d1c9
बस का किराया-टाइमिंग और बुकिंग
वोल्वो की ये स्लीपर बस पटना के गांधी मैदान से रात 8.40 मिनट पर चलती है और रांची होते हुए अगले दिन सुबह 5.50 मिनट पर जमशेदपुर पहुंची है। इस बस का किराया 1200 रुपया रखा गया है। इसकी बुकिंग के लिए संपर्क नंबर जारी किया गया है। यात्री +919031631201‬ और ऑनलाइन RED Bus ya Make my Trip ऐप्लिकेशन से बुक कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now