नीतीश कुमार ने एक बार फिर किया अजीबोगरीब हरकत, मंच पर आते ही महिला के कंधे पर रख दिया हाथ, अमित शाह और सम्राट चौधरी ने हटाया हाथ

नीतीश कुमार ने एक बार फिर किया अजीबोगरीब हरकत, मंच पर आते ही महिला के कंधे पर रख दिया हाथ, अमित शाह और सम्राट चौधरी ने हटाया हाथ

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरकतें इन दिनों कैमरे में कैद भी हो रही है और चर्चा का विषय भी बन रही है। नीतीश कुमार की एक और अजीबोगरीब हरकत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। राष्ट्रगान के दौरान हाथ हिलाते नजर आये नीतीश कुमार को घेरने के बाद अब विपक्षी पार्टी नीतीश कुमार की इस हरकत को लेकर उन्हे घेर रहे है।

अमित शाह ने लालू यादव पर साधा निशाना, कहा-उनके शासनकाल को इतिहास में जंगलराज के रूप में जाना जाएगा
दरअसल, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह पटना में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पटना आये थे। सहकारिता विभाग की ओर से माइक्रो एटीएम का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान लाभार्थी महिला मंच पर आई तो नीतीश कुमार ने उसके कंधे पर हाथ रखा। कंधे पर हाथ रखने के बाद नीतीश उसको कैमरे की ओर घुमाते नजर आये। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपने हाथों से नीतीश के हाथ को हटाते भी नजर आये, लेकिन काफी देर तक नीतीश ने महिला के कंधे पर हाथ रखा।

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पद पर AVBP का कब्जा, पहली बार कोई छात्रा बनी प्रेसिडेंट
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने नीतीश कुमार के मानसिक स्थिति को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिये है। इससे पहले विधानमंडल के बजट सत्र के अंतिम दिन फोटो शूट के दौरान नीतीश कुमार अजीब हरकत करते नजर आ रहे थे, उस दौरान पहले मंत्री बिजेंद्र यादव और फिर सम्राट चौधरी ने नीतीश के हाथ को नीचे किया, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ। इससे पहले राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार पत्रकारों को हाथ हिलाते नजर आये थे उस दौरान वरिष्ट आईएएस अधिकारी ने उन्हे सावधान रहने को कहा था। उस समय का ये वीडियो भी विपक्ष की ओर से खूब वायरल किया गया था।

मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया को UP STF ने किया ढेर, एनकाउंटर में DSP को भी लगी गोली
नीतीश कुमार के इस ताजा वीडियो पर एक बार फिर विपक्ष हमलावर हो गया है। आरजेडी ने अपने ऑफिसयल एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

 






WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now