PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को रिम्स में किया गया शिफ्ट, होगा हाथ का इलाज

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को रिम्स में किया गया शिफ्ट, होगा हाथ का इलाज

रांचीः पलामू सेंट्रल जेल में बंदी पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को रिम्स में शिफ्ट किया गया। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दिनेश गोप को पलामू से रांची लाया गया। दिनेश गोप के हाथ में समस्या है जिसका रिम्स में इलाज किया जाएगा। नक्सल अभियान चलाने के दौरान ही दिनेश गोप को चोट लगी थी।

PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप को सेंट्रल जेल में मिल रहा थी VVIP ट्रीटमेंट, छापेमारी के बाद हुआ खुलासा
नक्सली संगठन चलाने के दौरान ही दिनेश गोप के हाथ में गोली लगी थी। जिस हाथ में गोली लगी थी उसमें अब समस्या हो रही थी। रिम्स में भर्ती होकर उसके हाथ का इलाज कराया जाएगा। मई 2023 में दिनेश को झारखंड पुलिस और एनआईए ने नेपाल से गिरफ्तार किया था। दिनेश गोप पर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम में रखा था। पलामू सेंट्रल जेल में कुछ दिनों पहले छापेमारी हुई थी उसमें जेल के अंदर दिनेश गोप को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का मामला सामने आया था।

See also  Jharkhand में विधवा महिला को घर से उठाकर जंगल ले गए बदमाश, किया सामूहिक दुष्कर्म

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 16 एजेंडों पर लगी मुहर, मंईयां सम्मान योजना को लेकर लिया गया बड़ा फैसला
पीपल लिबरेशन फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो दिनेश गोप पिछले एक वर्ष से पलामू सेंट्रल जेल में बंद है। 16 सितंबर 2024 को दिनेश गोप को पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। दिनेश गोप पर पूरे झारखंड में 90 से अधिक गंभीर अपराध के आरोपों में एफआईआर दर्ज है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now