धर्म परिवर्तन करने वालों को नहीं मिले आरक्षण, जयराम महतो ने खड़ा कर दिया बड़ा सवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 24, 2025

रांचीः  जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने धर्म परिवर्तन करने वालों को आरक्षण नहीं दिए जाने की माँग की है। उन्होंने कहा है कि जिन्होंने अपनी आस्था बदल ली है उन्हें आरक्षण नहीं मिलनी चाहिए है । जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा परिसर में यह बयान दिया है । 

ग़ौरतलब है कि झारखंड में ऐसे आदिवासी जिन्होंने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है उन्हें भी आरक्षण की सुविधाएं मिलती हैं इसी को लेकर जयराम महतो ने ताजा बयान दिया है । जयराम महतो ने कहा कि जिन्होंने आस्था बदल ली है उन्हें आरक्षण क्यों ?  जयराम महतो का ये बयान आने वाले दिनों में विवाद पैदा कर सकता है ।

ग़ौरतलब है कि आरक्षण और धर्म परिवर्तन को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। कड़िया मुंडा, कार्तिक उराँव जैसे नेता भी इस मामले को उठा चुके हैं।

See also  जयराम महतो ने पार्टी के दो नेताओं का निलंबन लिया वापस, ऑडियो वायरल होने पर की थी कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now