सेक्स के लिए 5 हजार रुपये मांगती है पत्नी, निजी अंग पर मारती है; पत्नी की हरकत से नौकरी गंवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 21, 2025

love-couple

डेस्कः पति और पत्नी के बीच झगड़े की यह खबर आपको आवाक कर देगी। एक पति ने पत्नी पर मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा किया जा रहा है कि पत्नी सेक्स के बदले रुपयों की मांग करती है। इसके अलावा उसे शारीरिक कष्ट भी देती है। इतना ही नहीं ऑफिस की मीटिंग के दौरान कैमरे पर पत्नी की अभद्र हरकतों के चलते युवक को अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ गई।

निजी अंगों पर चोट पहुंचाई

मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक शख्स पत्नी के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचा है। उसके आरोप हैं कि पत्नी ने कई बार उसके निजी अंग पर चोट पहुंचाई है। पत्नी के अलावा उसके सास-ससुर पर भी रुपयों की लगातार मांग करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  जमशेदपुर में बनेंगे वंदे भारत ट्रेन के डिब्बे, 4 हजार लोगों को मिलेगा काम

अब मोटापा होगा छूमंतर, भारत के बाजार में आई वजन कम करने वाली दवा; जानें डोज और कीमत

सेक्स के बदले मांगती है रुपये

रिपोर्ट्स के अनुसार, पति के आरोप हैं कि पत्नी साथ सोने के लिए भी हर रोज 5 हजार रुपये मांगती है। फिलहाल, इस संबंध में महिला की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पति के आरोप हैं कि साल 2022 में शादी के बाद से ही पत्नी ने उसके साथ संबंध बनाने से मना कर दिया था और इसकी वजह वह बच्चे बताती है। आरोप हैं कि जब पति ने निरोध के साथ सेक्स की बात कही, तो पत्नी ने रुपयों की मांग कर दी थी।

तलाक चाहिए तो रुपये दो

खबर है जब शख्स ने पत्नी से तलाक चाहा, तो उसने 45 लाख रुपये की डिमांड रख दी। इसके अलावा आरोप ये भी हैं कि महिला पति को सुसाइड की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है।

See also  ईडी चर्चित कारोबारी अमित अग्रवाल के साथ प.बंगाल के कई अधिकारियों का भी दर्ज कराएगी बयान

नौकरी भी गंवाई

शख्स ने नौकरी जाने की वजह भी पत्नी को बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी पर आरोप हैं कि पति के वर्क फ्रॉम होम के दौरान वह मीटिंग के बीच आकर नाचती थी और झगड़ा भी करती थी। पति की मीटिंग के बीच ही जोर से चिल्लाती थी। इन घटनाओं के चलते पीड़ित को नौकरी गंवानी पड़ गई थी।

हिंदू लड़की के साथ शादीशुदा नदीम ने नवीन बनकर मंदिर में की शादी, उत्तराखंड में 2 लड़कियों सहित दूल्हे पर केस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now