झारखंड के बाद बिहार पुलिस का एनकाउंटर, कुख्यात सोनू गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

Patna_Encounter-sonu-arrest

पटना के मनेर में बिहार पुलिस ने एनकाउंटर के बाद कुख्यात अपराधी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है। सोनू के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। दानापुर के चर्चित दही गोप हत्याकांड में भी वह आरोपी है। पटना पुलिस और एसटीएफ गुरुवार देर रात उसे पकड़ने पहुंची। पुलिस को देखकर सोनू और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सोनू घायल हो गया। अन्य अपराधी वहां से भाग निकले।

यह पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ मनेर के सोनमरवा में हुई। गिरफ्तार सोनू कुमार पटना के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल है। उसके खिलाफ मनेर और दानापुर में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पटना पश्चिम के सिटी एसपी शरत आरएस ने शुक्रवार अहले सुबह इस एनकाउंटर की जानकारी दी।

दिल्ली हाई कोर्ट के जज के बंगले में लगी आग, करोड़ों कैश मिले; SC कॉलेजियम में मचा हड़कंप

See also  8 लोगों का कातिल निकला तांत्रिक कमरुद्दीन, जिन्न का डर दिखा महिलाओं से बनाए अवैध संबंध; खौफनाक राज उजागर

सिटी एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद कुछ अपराधी वहां से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने सोनू कुमार के कब्जे से एक पिस्तौल और अन्य सामान बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि सोनू कुमार के संभावित ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम मनेर थाना क्षेत्र में पहुंची थी।

पटना के दानापुर में छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रणजीत राय उर्फ दही गोप की दिसंबर 2024 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोनू का भी नाम आया था। इस केस में पुलिस राहुल जेनरेटर समेत दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बताया गया कि राहुल ने मनेर के सोनू और एक अन्य शूटर को दही गोप की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस को सोनू की लंबे समय से तलाश थी।

आंधी-बारिश ने गिराया 9 डिग्री तक रांची का तापमान, झारखंड के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश,लोहरदगा में वज्रपात से एक की मौत

See also  पति को जीवित चाहती हो तो कपड़ा उतार कर दो, फिर युवक ने महिला के साथ किया कांड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now