नीतीश कुमार ने किया राष्ट्रगान का अपमान! लालू- तेजस्वी ने वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री के मानसिक स्थिति पर उठाये सवाल

नीतीश कुमार ने किया राष्ट्रगान का अपमान! लालू- तेजस्वी ने वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री के मानसिक स्थिति पर उठाये सवाल

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतीश कुमार राष्ट्रगान के दौरान अपने अधिकारी से मुस्कुराते हुए बातचीत करते और हाथ जोड़कर लोगों को नमस्कार करते नजर आ रहे है।

मशहूर टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी और उनके पति अतुल अग्रवाल के बीच हुआ तलाक, खुद ही सोशल मीडिया पर दी जानकारी
हालांकि इस दौरान राज्य के सीनियर आईएएस अधिकारी नीतीश कुमार को इशारा करते हुए ये बताते नजर आ रहे है कि अभी राष्ट्रगान चल रहा है आप उधर ध्यान नहीं दें। तेजस्वी यादव और लालू यादव समेत विपक्ष के कई नेता इस वीडियो को साझा करते हुए नीतीश कुमार के मानसिक स्थिति पर सवाल खड़ा करते हुए नजर आ रहे है।

 

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे ने अपने ही भाई का किया मर्डर, मां को भी लगी गोली

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि कम से कम कृपया राष्ट्र गान का तो अपमान मत करिए मा॰ मुख्यमंत्री जी।
युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो आप प्रतिदिन अपमानित करते ही है।
कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा उनकी शहादत का मखौल उड़ाते है तो कभी राष्ट्रगान का!
PS: आपको याद दिला दें कि आप एक बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री है। चंद सेकंड के लिए भी आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्थिर नहीं है और आपका इस तरह अचेत अवस्था में इस पद पर बने रहना प्रदेश के लिए अति चिंताजनक बात है। बिहार को बार-बार यूं अपमानित मत कीजिए।
वहीं लालू यादव ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now