गैंगस्टर अमन साहू गैंग का सफाया जारी, देवघर से दो शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2025

अमन साहू गैंग का गुर्गा आशीष साहू हुआ गिरफ्तार, भारतमाला परियोजना स्थल पर हुई गोलीबारी का है मुख्य आरोपी

देवघरः गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद अब पुलिस उसके गैंग के सफाया करने में जुट गई है। राज्य के अलग अलग हिस्सों से उसके गुर्गो की गिरफ्तारी हो रही है। सरायकेला-खरसावां के कांड्रा पुलिस ने देवघर से दो गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है।

अमन साहू के खास गैंगस्टर मयंक सिंह प्रत्यार्पण मंजूर, झारखंड ATS के SP अजरबैजान लाने जाएंगे
अमन साहू गैंग के गुर्गे रौशन कुमार कुंडा थाना क्षेत्र के बंधा इलाके का और राहुल सिंह नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस दोनों को पकड़कर सरायकेला-खरसावां ले गई है। अमन साहू गैंग ने करीब दो साल पहले देवघर के कंपनी चौक स्थित हरदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस में फायरिंग की थी और रंगदारी के लिए चिट्ठी छोड़ी थी। इसके साथ ही नगर थाना क्षेत्र के झौंसागढ़ी इलाके में नंदी भवन के सामने भी गोली चलाई गई थी। इसके पीछे भी मकसद रंगदारी के लिए दहशत फैलाना था। पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपियों को हथियार के साथ पकड़ा था जिसने बताया था कि वो अमन साहू गैंग के लिए काम करता है। पुलिस अब इन दो आरापियों को पकड़कर देवघर में अमन साहू गैंग की सफाया करने की कोशिश करेगी।

See also  मां की हत्या, लाश के टुकड़े-टुकड़े पूरे घर में फैलाया; महिला की खौफनाक करतूत जानकर रह जाएंगे सन्न
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now