Orry और उसके दोस्तों ने वैष्णों देवी मंदिर के पास पी थी शराब, आठ लोगों पर दर्ज हुआ केस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2025

Orry और उसके दोस्तों ने वैष्णों देवी मंदिर के पास पी थी शराब, आठ लोगों पर दर्ज हुआ केस

डेस्कः मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी एक बड़े विवाद में फंस गये है। ओरी और उनके दोस्तों पर आरोप है कि उन्होने माता वैष्णों देवी मंदिर के पास एक होटल में शराब पी थी। कटरा में जिस होटल में शराब पी थी वहां शराब का सेवन करना और मांसाहार मना है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस मामले में ओरी समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

NTPC के अधिगृहित जमीन पर बन रहा है पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का घर, ED की जांच में हुआ खुलासा

15 मार्च को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में ओरी एक निजी होटल में अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आए थे। इस तस्वीर में टेबल पर शराब की बोटल रखी हुई भी नजर आई थी।दरअसल ओरी ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, दिसमें वो दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में साफ तौर पर शराब की बोतलें दिखाई पड़ रही थीं, जो वहां टेबल पर रखी थीं।

See also  निकाय चुनाव के बाद BJP और JMM की बनने जा रही है सरकार, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का दावा

छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए कैमरे में कैद हुआ प्रोफेसर, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक होटल के प्रबंधक ने बताया कि मेहमानों में ओरी, दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीन शामिल थे। इन्होंने 15 मार्च को होटल परिसर में शराब पी थी जब्कि उन्हें पहले ही बताया गया था कि कॉटेज सुइट में शराब और मांसाहारी खाना वर्जित है क्योंकि यहां दिव्य माता वैष्णो देवी का तीर्थ स्थान है।

गिरिडीह पहुंचकर बोले रघुवर दास, सद्भाव को ठेका सिर्फ हिंदू समाज के पास नहीं, धोडथंबा में हुई हिंसा की न्यायिक जांच हो

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रियासी ने सख्त निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं दोषियों को पकड़ने के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है ताकि धार्मिक स्थलों पर नशीली दवाओं या शराब के ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त न करने का उदाहरण दिया जा सके। इस वजह से जनता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 223 के तहत ये मामला दर्ज किया है।

See also  झारखंड विधानसभा में शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास, बाबूलाल ने जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो का नाम जोड़ने की मांग की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now