जंगल में किशोरी के साथ दरिंदगी, एक कर रहा रेप तो तीन लोग बना रहे वीडियो; वायरल वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

डेस्कः उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां चार युवकों ने एक लड़की को अगवा किया और जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप की कोशिश की। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक दरिंदा कैसे लड़की के साथ जबरन हैवानियत को अंजाम दे रहा है। उसके साथी पास में ही खड़े होकर अपने मोबाइल कैमरे में इस वारदात को रिकार्ड कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में इस वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह वारदात मिर्जापुर में हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यह वीडियो बेहद विभत्स है। इसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक लड़की को जबरन पटककर उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित लड़की आरोपी के चंगुल से बचने के लिए खूब हाथ पांव चला रही है, शोर मचा रही है, लेकिन सूनसान स्थान होने की वजह से कोई भी उसकी मदद को नहीं आ रहा।

See also  मैंने नरेंद्र मोदी से कहा था..., भारतीय प्रधानमंत्री का नाम लेकर ट्रंप ने किया बहुत बड़ा दावा

बिहार में मटन को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे का गला रेतकर मार डाला

वहीं पर मौजूद इस दरिंदे के तीन अन्य साथी खड़े होकर अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो बना रहे हैं। काफी देर तक गिड़गिड़ाने के बाद वीडियो बना रहा एक युवक आगे आता है और लड़की के साथ रेप की कोशिश कर रहे दरिंदे को वहां से हटा देता है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर मिर्जापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ लालगंज अशोक कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि यह वारदात कितने दिन पहले की और किस स्थान की है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे दरिंदे और पीड़िता की फोटो को इनलार्ज कराया गया है। इसकी मदद से उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। मुख्य आरोपी और पीड़िता की पहचान होने के बाद बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने मैन्युअल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ले रही है।

See also  बिहार पुलिस और वन विभाग की मनमानीः बिना जानकारी कोडरमा में घुसकर लोगों की कर दी पिटाई, नाराज लोग सड़क पर उतरें

होली में गर्लफ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा था युवक, गांव वालों ने पकड़कर रातो-रात करा दी शादी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now