बिहार में मटन को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे का गला रेतकर मार डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2025

mureder-

बिहार में मटन को लेकर हुए विवाद में भाई ने ही अपने भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। गया जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के दुबहल गांव में मटन देने में देरी होने के विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई का गला रेतकर मार डाला। घटना शुक्रवार की सुबह की है।

होली को लेकर गांव के पास ही मटन दुकान पर खरीदारों की काफी भीड़ थी। इसी बीच दुबहल गांव के शिव शंकर सिंह नाम का व्यक्ति दुकान पर आया और उसने मटन बेचने वाले से जल्दी मटन देने को लेकर दबाब बनाने लगा। दुकानदार ने शिव शंकर सिंह को थोड़ी देर रुकने को कहा। इसपर वह गुस्सा करने लगा। विवाद बढ़ते देख दुकान के पास इंतजार कर रहे अन्य लोग भागने लगे।

होली में गर्लफ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा था युवक, गांव वालों ने पकड़कर रातो-रात करा दी शादी

इस स्थिति के बीच शिव शंकर सिंह का छोटा भाई उमाशंकर सिंह बीच बचाव करने के लिए आया। उसने अपने बड़े भाई को समझाने का प्रयास किया। बड़े भाई ने उसे हट जाने को कहा, लेकिन वह विवाद खत्म कराने का प्रयास करता रहा।

See also  उड़ते प्लेन में कपल ने बच्चों के सामने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार होने के बाद भी बच निकले, जानिए क्यों?

आवेश में आकर बड़े भाई ने अचानक अपने हाथ में रहे धारदार हथियार से छोटे भाई के गले पर वार कर दिया। गले पर वार होते ही उमाशंकर सिंह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। गांव के लोग इलाज के लिए ले गए। लेकिन अधिक खून गिरने के कारण थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।

घटन के बाद से आरोपी बड़ा भाई शिवशंकर सिंह फरार है। मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया घटना की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। होली के दिन इस घटना से लोग सन्न थे। होली की खुशियां मातम में बदल गई।

छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए कैमरे में कैद हुआ प्रोफेसर, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now