झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर, कानून व्यवस्था ध्वस्त,लोहरदगा में जनचौपाल को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना

झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर, कानून व्यवस्था ध्वस्त,लोहरदगा में जनचौपाल को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना

लोहरदगा : भाजपा के किस्को मंडल अध्यक्ष राजकुमार मुंडा की अध्यक्षता में मंगलवार को मेरले गांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन चौपाल में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वदेशी अपनाओ एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प तभी पूरा होगा जब हर नागरिक अपनी भूमिका समझे और देशहित में योगदान दे। प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छह वर्षों में राज्य में लूट, चोरी, डकैती, बलात्कार और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बेटियां सुरक्षित नहीं, पुलिस आम लोगों के केस दर्ज करने से बच रही है, वहीं माफियाओं को खुली छूट मिली हुई है। मरांडी ने आरोप लगाया कि डेढ़ लाख पद खाली होने के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। विभागों में बिना पैसे काम नहीं हो रहा। अस्पतालों में डॉक्टर-नर्सों की भारी कमी है। भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने कहा कि बॉक्साइट नगरी कहलाने के बावजूद स्थानीय लोगों को कंपनियों द्वारा कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ओम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राम मंदिर सहित अपने सभी वादों को पूरा करके दिखाया है। जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मुंडा और धन्यवाद ज्ञापन सरिता देवी ने किया। इसके बाद मरांडी ने मंच से स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। मौके पर राकेश प्रसाद, रानी मिंज, बगड़ू मुखिया मंजू देवी, बालकृष्ण सिंह, अनिल उरांव, पशुपति नाथ पारस, मिथुन तमेडा, राजकुमार वर्मा, मीना बाखला, सुरेश लोहरा, बाल्मीकि कुमार, अरविंद पाठक, सुरेंद्र साहू, अरुण साहू, शालिक कुजूर, परमेश्वर उरांव, नरेश साहू, मारवाड़ी उरांव, दुर्गा उरांव, रामचरण साहू, मदन प्रसाद गुप्ता, बिनु राम, अशोक उरांव, जगरनाथ राम, व्यास साहू, खुदी प्रजापति, तपेश्वर प्रजापति, बबलू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

See also  बोकारो DC के आवास पर चोरी, आरोपी नौकरानी से पूछताछ, तालाब में की गई आभूषण की तलाश

WhatsApp Image 2025 12 02 at 17.50.31 d3ed47d1

स्वदेशी से ही आत्मनिर्भर भारत का मार्ग : मरांडी
मरांडी ने कहा कि जैसे रामसेतु निर्माण में गिलहरी ने भी योगदान दिया था, वैसे ही देश को विकसित बनाने में हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने घर-घर स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे देश में उद्योगों का विस्तार होगा, रोजगार बढ़ेगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने से देश का पैसा देश में ही बचेगा और स्थानीय उद्योगों को नई गति मिलेगी।

WhatsApp Image 2025 12 02 at 17.50.32 9ffd8b14WhatsApp Image 2025 12 02 at 17.51.57 105515f9

सरकार ने हर वर्ग को ठगा चुनावी वादों की याद दिलाई
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, सस्ती गैस, अतिरिक्त चावल, फसल बीमा जैसी घोषणाओं को पूरा नहीं कर पाई है। किसानों को 2025 की फसल बीमा राशि नहीं मिली, धान की खरीद अब तक शुरू नहीं, महिलाओं को सीमित संख्या में लाभ, स्कूली बच्चों को दो साल से स्कॉलरशिप नहीं। मरांडी ने कहा कि छात्र मजदूरी कर पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं, यह सरकार की विफलता दर्शाता है।

See also  चाऊमीन खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए 35 बच्चे, ले जाना पड़ा अस्पताल

SIR को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप
मरांडी ने कहा कि एसआईआर जनजातीय अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक है। विपक्ष इस पर भ्रम फैलाकर आदिवासियों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि 1951 में आदिवासी जनसंख्या 36 प्रतिशत थी जो 2011 में घटकर 26 प्रतिशत रह गई। वहीं बाहरी समुदायों की संख्या बढ़ी है, इसलिए एसआईआर जरूरी है। उन्होंने लोगों से सचेत रहने और अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए संगठित होने की अपील की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now