गोरखपुर के 2 और होटलों में जिस्मफरोशी के सबूत मिले, संचालक-कर्मचारी फरार; पुलिस को 7 की तलाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 13, 2025

रांची सेक्स रैकेट खुलासाः गर्ल्स हॉस्टल में किराए पर रहती थी लड़कियां, होटलों में होता था सप्लाई, बनाए गए थे 5 एजेंट

डेस्कः हुक्का बार की आड़ में नाबालिग लड़कियों के जिस्मफरोशी के मामले में दो और होटलों के नाम सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि गोरखपुर के मोहद्दीपुर और गीडा इलाके में चलने वाले दोनों होटल के संचालक और कर्मचारी सहित सात लोग इस धंधे में लिप्त हैं। अब पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

पता चला है कि आरोपित होटल बंद कर फरार हो गए हैं। अभी तक इस मामले में 15 के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके जेल भिजवा चुकी है। सात और आरोपियों की तलाश चल रही है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ताल पुलिस ने मंगलवार को बॉम्बे प्लेस होटल के संचालक सहजनवा के वार्ड नंबर 10 शिवपुरी कालोनी निवासी अजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया।

होली से पहले झारखंड के कई जिलों में चलेगी लू, चार राज्यों में हीट वेव को लेकर अलर्ट

आरोपी गीडा क्षेत्र में बॉम्बे पैलेस होटल और डोहरिया में रेस्टोरेंट और लग्जरी बीयर बार का संचालन करता है। होटल संचालक को पकड़ने के बाद उसके होटलों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने जीडीए को पत्र भेजा है। जीडीए होटल की जांच पड़ताल करेगा। मानक के विपरीत निर्माण मिलने पर होटल सील किया जा सकता है।

See also  देश में कांग्रेस के अलावा कोई भी विपक्ष खड़ा नहीं हो सकता- अविनाश पांडेय

इससे पहले जीडीए ने आरोपी अनुराग सिंह के शाहपुर स्थित फ्लाई इन होटल की जांच कर सील किया था। अब अन्य होटलों में देह व्यापार की बात सामने आने पर उनकी भी जांच पड़ताल जीडीए करेगा। गिरफ्तार लोगों से अब तक की पूछताछ में सात लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसमें दो होटल संचालक भी हैं।

बिहार में अपराधी को पकड़ने गए ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीट-पीट कर हत्या की आशंका

देह व्यापार प्रकरण में पुलिस सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाई इन होटल का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरवा सरसंड का विमल विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा, रेशमा खान, नंदनी शर्मा, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।

गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्‍यागी ने बताया कि देह व्यापार प्रकरण की जांच दो सीओ कर रहे हैं। जांच में दो होटल से जुड़े सात लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सहजनवा के होटल की जांच के लिए जीडीए को पत्र लिखा गया है।

See also  गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर की जांच करेगी CID, थाने में केस दर्ज

संथाल परगना को अलग राज्य बनाएं, झारखंड में लगाएं राष्ट्रपति शासन; संसद में बोले निशिकांत दुबे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now