जैसे कुत्तों की होती है नसबंदी, रेपिस्टों को भी नपुंसक बना देना चाहिए; राजस्थान के राज्यपाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 11, 2025

haribhau bagde

डेस्कः राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दुष्कर्म करने वालों को नपुंसक बना दिया जाना चाहिए ताकि अन्य लोग में कानून का डर बैठे और लोग ऐसे अपराध करने से बचें। वह भरतपुर में जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक नगर पंचायत है। वहां बहुत सारे कुत्ते थे। उनकी संख्या बढ़ती जा रही थी, इसलिए उनकी संख्या कम करने के लिए बधियाकरण यानी नसबंदी की गई।

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ भी इसी तरह के कदम उठाए जाने चाहिए। उन्हें नपुंसक बना कर छोड़ दो। उन्हें ऐसे ही जीना होगा और जब दूसरे उन्हें देखेंगे, तो उन्हें याद आएगा कि वह दुष्कर्मी व्यक्ति था। यदि ऐसे अपराधियों पर लगाम नहीं लगाई गई तो ये समाज के लिए खतरा बन जाएंगे। इसके साथ ही राज्यपाल ने दुष्कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की जरूरत बताई।

See also  मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप कहा- पार्टी में जयचंद्र जैसे लालची

बेटा कपड़ों के लिए टोकता था, तो मां ने उसे मार डाला; पुलिस का खुलासा

इसके साथ ही राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उन लोगों की भी आलोचना की जो पीड़िताओं की मदद करने के बजाय उनके उत्पीड़न जैसी घटनाओं का वीडियो बनाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि जब तक हम इस मानसिकता को नहीं बदलेंगे, महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध नहीं रुकेंगे।

उन्होंने लोगों से आगे आकर पीड़िताओं की मदद करने का आग्रह किया साथ ही सुलभ और त्वरित न्याय की जरूरत पर भी जोर डाला। उन्होंने वकीलों से आग्रह किया कि वे आम लोगों को समय पर और सुलभ न्याय प्रदान करने के लिए अपने कौशल का प्रभावी ढंग से उपयोग करें। राज्यपाल ने सभी को जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए न्याय की अवधारणा से सबक लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Video: आरा के तनिष्क शोरूम में पिस्टल लहरा रहे थे लुटेरे, जान पर खेलकर महिलाकर्मी बचाती रही जेवर

See also  BAU के वैज्ञानिकों को 60 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत करने के आदेश पर रोक, हाईकोर्ट ने आईसीएआर और बीएयू से किया जवाब तलब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now