Video: आरा के तनिष्क शोरूम में पिस्टल लहरा रहे थे लुटेरे, जान पर खेलकर महिलाकर्मी बचाती रही जेवर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 11, 2025

tanishq showroom loot

बिहार के आरा जिले में दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि 25 करोड़ से ज्यादा की लूट हुई है। करीब सात की संख्या में हथियारों से लैस बदमाश शोरूम में घुस गए। पूरे स्टाफ को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। गार्ड से बंदूक छीन ली। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। इन सबके बीच एक महिलाकर्मी की हिम्मत की चर्चा भी हो रही है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल जब शोरूम में घुसे बदमाशों ने पूरे स्टाफ को हथियारों के दम पर बंधक बना लिया था। इसी दौरान शोरूम की एक महिलाकर्मी जान पर खेलकर जेवर बचाती दिख रही थी। वो रैक में रखे गहनों को निकालकर नीचे छिपा रही थी। इसी दौरान एक बदमाश पिस्टल लेकर पहुंच गया। और उसे आगे चलने को कहा। गहनों को छिपाने का वीडियो अब वायरल हो गया है। महिला ने जो हिम्मत दिखाई उसकी भी चर्चा हो रही है।

आपको बता दें पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से गहनों से भरे हुए दो बैग भी बरामद हुए हैं। शोरूम कर्मचारियों के मुताबिक 25 करोड़ से ज्यादा की लूट हुई है।

See also  लातेहार में पुलिस ने अफीम तस्कर गिरोह का किया खुलासा, 80 लाख से ज्यादा कीमत का अफीम-डोडा बरामद

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now