नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर बोला हमला कहा हेमंत है तो अपराधियों में है हिम्मत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2025

babulal marandi on crime

रांचीः झारखंड विधानसभा में बतौर नेता प्रतिपक्ष बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर हमला करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए । बाबूलाल मरांडी ने हाल में हुई गोलीबारी और हत्या का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि पिछले 25 वर्षों के दौरान फिलहाल सबसे खराब कानून व्यवस्था है । नेता प्रतिपक्ष ने रांची में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग और हजारीबाग में कोयला कंपनी के अधिकारी पर गोली मारकर हत्या के मामले को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा ।

बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष

सदन में विपक्ष के विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान हंगामा करते हुए बहस की मांग की जिस पर अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि प्रश्नकाल को बाधित नहीं करे और सवाल लेने दे । विधायकों द्वारा हंगामा करने पर सदन स्थगतित सोमवार के 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई ।

बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष

बाबूलाल मरांडी ने बतौर नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी लेने से पहले अपने कार्यालय में पूजा अर्चना की । गौरतलब है कि विधानसभा को नेता प्रतिपक्ष का इंतजार चार महीनों से था । बीजेपी की अंदरुनी राजनीति की वजह से विधानसभा बिना नेता प्रतिपक्ष के चल रहा था ।

See also  भाजपा के 66 में से 35 प्रत्याशी दूसरे दलों से आए; झोला और झंडा पर जेएमएम ने कसा तंज, जारी की सूची
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now