दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही से दुष्कर्म, पहले फिल्म दिखाया और साथी ने ही लूटी आबरू; गर्भवती कर छोड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 9, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

डेस्कः राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में दिल्ली पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल ने विभाग के ही एक कॉन्स्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर वजीराबाद थाने में आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल रोहतक की रहने वाली है। उसकी शादी दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल से हुई थी। 2018 में पति की मौत के बाद वर्ष 2019 में उसे दिल्ली पुलिस में बतौर कॉन्स्टेबल अनुकंपा नियुक्ति मिली। एफआईआर के अनुसार, वर्ष 2022 में आईपीएल मैच की ड्यूटी के दौरान पीड़िता की मुलाकात रोहतक के ही रहने वाले कॉन्स्टेबल मोनू से हुई। मोनू सिक्योरिटी लाइन में तैनात था। एक ही इलाके के होने के कारण उन दोनों में बातचीत होने लगी।

हेमंत और कल्पना ने इस तरह मनाया बाहा पर्व, आदिवासियों की संस्कृति की रक्षा की दी गारंटी

See also  चिराग की सांसद शांभवी चौधरी ने दो बार दिया वोट? VIDEO पर पटना डीएम की आई सफाई

पीड़िता ने बताया कि बीते साल दिसंबर में वह अपनी सहेली और उसके पति के साथ फिल्म देखने गई थी। उनके साथ कॉन्स्टेबल मोनू भी था। फिल्म देखने के बाद मोनू भी पीड़िता के वजीराबाद स्थित फ्लैट पर आ गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि फरवरी में जब वह गर्भवती हो गई तो उसने इसकी जानकारी मोनू को दी। जिस पर मोनू ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मोनू के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल का मेडिकल कराने के बाद उसका बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई भारती की टीम को सौंपी गई है।

हेमंत और कल्पना ने इस तरह मनाया बाहा पर्व, आदिवासियों की संस्कृति की रक्षा की दी गारंटी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now