Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | सुरेश रैना और हरभजन को देखने उमड़ी लोहरदगा की जनता, साहू मेमोरियल T20 में JSCA ने कोलकाता को दी मात

सुरेश रैना और हरभजन को देखने उमड़ी लोहरदगा की जनता, साहू मेमोरियल T20 में JSCA ने कोलकाता को दी मात

क्रिकेट स्टार सुरेश रैना और हरभजन सिंह की टीमों के बीच एक रोमांचक फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया। यह मैच पांच-पांच ओवर का था, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व किया। इस आयोजन को देखने के लिए हजारों क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में जुटे, जिनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा शामिल थे। 15,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में हर गैलरी खचाखच भरी हुई थी।

Prashant Singh
March 8, 2025 9:43 PM
By
Prashant Singh
1 year ago
Share
harbhajan singh raina
SHARE
Highlights
  • क्रिकेट स्टार सुरेश रैना और हरभजन सिंह की टीमों के बीच एक रोमांचक फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया। यह मैच पांच-पांच ओवर का था, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व किया। इस आयोजन को देखने के लिए हजारों क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में जुटे

लोहरदगा:  बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को क्रिकेट स्टार सुरेश रैना और हरभजन सिंह की टीमों के बीच एक रोमांचक फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया। यह मैच पांच-पांच ओवर का था, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व किया। इस आयोजन को देखने के लिए हजारों क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में जुटे, जिनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा शामिल थे। 15,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में हर गैलरी खचाखच भरी हुई थी।

harbhajan singh raina

मैच की शुरुआत हरभजन सिंह की टीम की बल्लेबाजी से हुई। सुरेश रैना ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली और पहले ही ओवर की पहली गेंद पर हरभजन की टीम के ओपनर प्रेम कुमार को कैच आउट कर दिया। रैना ने अपने ओवर में सिर्फ एक रन देकर एक विकेट लिया।

WhatsApp Image 2025 03 08 at 21.10.48

जब बल्लेबाजी की बारी हरभजन सिंह की आई, तो उन्होंने चार गेंदों में एक छक्का और एक चौका जड़ दिया। हालांकि, दूसरा छक्का मारने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए। उन्हें सुरेश रैना की टीम के सुमित उरांव ने आउट किया। दोनों स्टार खिलाड़ियों ने केवल एक-एक ओवर ही खेला और इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हो गए।

See also  China में मस्जिदों से क्यों गायब हो गए गुंबद ? चीन की कम्यूनिस्ट सरकार ने मस्जिदों को 'पैगोडा' में क्यों दिया बदल?

WhatsApp Image 2025 03 08 at 21.13.25 1

झारखंड में क्रिकेट को लेकर आशाएं : सुरेश रैना
सुरेश रैना ने कहा कि झारखंड में क्रिकेट को लेकर अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने लोहरदगा में आकर खुशी जताई और कहा कि यहां के खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने झारखंड के शानदार क्रिकेट स्टेडियम की सराहना की और कहा कि खेल लोगों को एकजुट करता है और सामाजिक विकास में सहायक होता है। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी मैच को रोमांचक बताया और कहा कि वरुण चक्रवर्ती की मौजूदगी से भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही है।

WhatsApp Image 2025 03 08 at 21.13.24

भारत की जीत की संभावना अधिक : हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने लोहरदगा को खूबसूरत स्थान बताया और वहां के खेल प्रेमियों और माहौल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि झारखंड में क्रिकेट के लिए शानदार अवसर उपलब्ध हैं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का पूरा मौका मिल सकता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की जीत की संभावना अधिक है।

See also  लोहरदगा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में आदर्श जिला बनाना है, DC-SP के साथ मुलाकात के बाद बोले धीरज साहू

WhatsApp Image 2025 03 08 at 21.10.51

जेएससीए ने कोलकाता को 56 रन से हराया
चार दिवसीय शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में जेएससीए की टीम ने कोलकाता को 56 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को चार लाख रुपये और उपविजेता कोलकाता की टीम को तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

WhatsApp Image 2025 03 08 at 21.13.28

फाइनल मुकाबले में जेएससीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 222 रन बनाए। टीम के अरविंद कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 152 रन बनाए और ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 17 ओवर में 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

WhatsApp Image 2025 03 08 at 21.13.29 1

इस आयोजन के दौरान अतिथि के रूप में क्रिकेट स्टार हरभजन सिंह और सुरेश रैना के अलावा झारखंड सरकार के कई मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने क्रिकेट के इस सफल आयोजन की सराहना की और झारखंड में खेलों के विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

See also  कोल्ड ड्रिंक में नशा दे नर्स से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बना 2 साल तक शारीरिक शोषण करते रहे 5 युवक

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy1
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article bjp on upsc coacing बीजेपी ने झारखंड के मिशन यूपीएससी पर उठाए सवाल, जरुरतमंदों को वंचित करने का आरोप
Next Article baha parv hemant soren हेमंत और कल्पना ने इस तरह मनाया बाहा पर्व, आदिवासियों की संस्कृति की रक्षा की दी गारंटी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा
  • Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन
  • चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार
  • CCL में जॉब के नाम पर 60 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, दरभंगा हाउस में करायी फर्जी ट्रेनिंग
  • मानसून की ने पकड़ी रफ्तारः 5 दिनों में झारखंड में एंट्री, कल रांची में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • झारखंड में आज से बालू खनन पर लगेगी रोक, राज्य के सभी 444 घाट 4 महीने के लिए बंद
  • नरेंद्र मोदी का सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने का रिकार्ड, नेहरू को पीछे छोड़ा

You Might Also Like

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, 'काबा-मदीना सॉन्ग' गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

36 minutes ago
Ranchi News 2026 06 10T123012.550 1781074818056 v

Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

1 hour ago
चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

2 hours ago
Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

5 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?