शुक्रवार से फिर बारिश की संभावना, रांची में छाये रहेंगे बादल, तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ने के आसार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 27, 2025

झारखंड में 2-3 अक्टूबर को होगी भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ने से आज मिलेगी थोड़ी राहत

रांचीः पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत में बर्फबारी व बारिश के कारण झारखंड पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। राज्य के उत्तर-पश्चिम इलाके खासकर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में 28 फरवरी से फिर से बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकती है। मौसम में यह बदलाव एक मार्च तक रहने की संभावना है।

Jharkhand Tribes Advisory Council का हुआ गठन: हेमंत सोरेन बने अध्यक्ष, बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन को भी मिली जगह
राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों तक धीरे-धीरे कर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है। एक मार्च को देवघर के इलाके के मौसम के बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। साथ ही सुबह और रात में हल्की ठंड रहने की संभावना है, जबकि दिन में तापमान में वृद्धि हो सकती है।

See also  जातिगत जनगणना पर बोले राहुल गांधी, फैसले का स्वागत, सरकार बताएं तारीख और लागू करने का तौर-तरीका

महाशिवरात्रि पूजा में शामिल हुए लोहरदगा के DC-SP और SDPO, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। दो मार्च से मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम तापमान चतरा का 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now