महाकुंभ में स्नान कर झारखंड लौट रहे 7 दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 26, 2025

महाकुंभ में स्नान कर झारखंड लौट रहे 7 दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रांचीः प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे सात दोस्तों की कार यूपी के प्रतापगढ़ के पास हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में रांची और रामगढ़ के चार दोस्तों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो टेलर, कार और बाइक की टक्कर, एक की मौत, पांच घायल
बताया जा रहा है कि प्रयागराज से झारखंड लौट रहे युवा श्रद्धालुओं की कार प्रतापगढ़ में कोतवाली देहात क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर एक घर में घुस कई। बबुरहा मोड़ के पास ड्राइवर को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चार की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

JMM सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, बेटा और बहू भी अस्पताल में भर्ती, महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे सभी

See also  पाकिस्तान के सभी वेब सीरिज, पोडकॉस्ट, गानों- फिल्म पर लगी पाबंदी....OTT वालों के लिए खास निर्देश

मृतकों में 26 वर्षीय अभिषेक कुमार ओझा (निवासी ग्लास फैक्टरी भदानीनगर), 27 वर्षीय अभिषेक कुमार (पुत्र राज कुमार सिंह, निवासी रांची), 26 वर्षीय सौरभ गुप्ता (पुत्र विनोद गुप्ता, निवासी जवाहरनगर पुराना सिनेमा हॉल भुरकुंडा) और ड्राइवर 30 वर्षीय सानाउल्ला (निवासी ऊपर चिकोर, भदानीनगर) शामिल हैं।रांची के रोहित कुमार सिंह, 35 वर्षीय आकाश (पुत्र रविंद्र प्रसाद, निवासी जवाहरनगर भुरकुंडा थाना) और 22 वर्षीय रवि कुमार की हालत नाजुक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now