डेस्कः शादी समारोह में उस समय बवाल मच गया जब नशे में धूत एक दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहनाने की जगह उसकी सहेगी को पहना दिया। ऐसा होने के बाद शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ।
बिहार में नीतीश कैबिनेट का होगा विस्तार, दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा,ये नाम है रेस में आगे
मामला यूपी के बरेली का है जहां शादी समारोह में जबकर ड्रामा हुआ। दूल्हा रविंद्र कुमार बारात लेकर नाचते गाते और झूमते दुल्हन राधा देवी के घर पहुंचा। वरमाला से पहले उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पी। इसके बाद जब वो वरमाला के लिए गया तो उसने दुल्हन की जगह उसके सबसे अच्छे दोस्त को वरमाला पहना दी।
JMM सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, बेटा और बहू भी अस्पताल में भर्ती, महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे सभी
दूल्हे की ये हरकत देखकर दुल्हन आग बबूला हो गई और फौरन दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया और वहां से चली गई। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट शुरू हुई, कुर्सियां फेंकी गई। आखिरकार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इसके बाद बारात वापस चली गई। पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्तों को हिरासत में ले लिया। दुल्हन के परिवार ने अपमान और शांति भंग करने का आरोप लगाया और दुल्हे पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। दूल्हे के खिलाफ दहेज मांगने का भी मामला दर्ज कराया गया। दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया है कि दूल्हे के परिवार ने अतिरिक्त दहेज की मांग की।
गैंगस्टर प्रिंस खान ने कारोबारी को दी धमकी, कहा-मैनेज नहीं करने पर अंजाम भुगतना होगा
दुल्हन के पिता ने कहा कि उन्होंने शादी से पहले की रस्मों के दौरान 2.5 लाख रुपये और शादी की सुबह 2 लाख रुपये दिए थे। लेकिन दूल्हे के परिवार को यह रकम काफी नहीं लगी।कहानी का दूसरा पहलू ये है कि रविन्द्र कुमार अपनी पसंद की महिला से शादी करना चाहता था। वह कथित तौर पर अपनी शादी में नशे में धुत होकर पहुंचा और दुल्हन के परिवार और रिश्तेदारों के साथ दुर्व्यवहार किया।




