JMM सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, बेटा और बहू भी अस्पताल में भर्ती, महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे सभी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 26, 2025

JMM सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, बेटा और बहू भी अस्पताल में भर्ती, महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे सभी

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माजी भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गई है। लातेहार के सदर थाना क्षेत्र स्थित होटवाग एनएच-75 के खुशबू ढाबा के पास खड़ी ट्रक और कार के बीच हुई भीषण सड़क हादसे में महुआ माजी, उनका बेटा, उनकी बहू और ड्राइवर घायल हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार, महुआ माजी का सड़क हादसे में हाथ टूट गया है और उनको रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

महुआ माजी का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उनके बाया हाथ फ्रेक्चर हो गया है। लेफ्ट साइड छाती में चोट लगी है। जिसकी वजह से उनका रिब फैक्चर हो गया है और छाती में हवा भर गया है, जिसको न्यूमोथोरेक्स कहते है। अभी ऑब्जरवेशन में है, गुरूवार को सर्जरी की जाएगी।

11

अंडरपास निर्माण में लगे मजदूरों पर बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, दो मजदूर को लगी गोली
सड़क हादसे की शिकार हुई महुआ माजी की हालत गंभीर बताई जा रही है। लातेहार सदर अस्पताल में डॉक्टर सुनील कुमार भगत के द्वारा प्रारंभिक उपचार करने के बाद महुआ माजी को रांची रेफर कर दिया गया है।सांसद महुआ माजी के बेटे सोमबीत मांझी ने बताया कि हमलोगों सारा परिवार के लोग महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। इसी दौरान होटवाग के समीप नींद आने के कारण कार एक ट्रक में जा टकरा गई। जिससे कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कार चालक के बदले राज्यसभा सांसद के बेटा चला रहा था।

See also  झारखंड में दो नाबालिग बहनों के शव कुएं से निकाला गया, आत्महत्या या अनहोनी को लेकर सस्पेंस

65379f0f 8a27 4800 8ff2 09df0bb7d1e6

देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन,कल्पना सोरेन भी रहेंगी मौजूद

हादसे में 65 वर्षीय जेएमएम सांसद महुआ माजी के साथ उनके बेटे सोमबीत माजी, बहू वास्तव माजी और ड्राइवर भपेंद्र बासकी घायल हुए है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस से लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।

2de56c71 2c77 489b a293 f6f2eb4a4108

सांसद के बेटे ने आरोप लगाया कि लातेहार सदर अस्पताल में महुआ माजी के प्रारंभिक इलाज के बाद जब रांची ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की गई तो प्रबंधक एक घंटे तक टालमटोल करते रहे। उन्होंने मीडिया को बताया कि एक घंटे से एंबुलेंस को लेकर परेशान है।इसके बावजूद भी यहां के प्रबंधक कोई गंभीरता नहीं ले रहा है। इस दौरान लातेहार थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े के हस्तक्षेप के बाद एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया। इसके बाद रांची रिम्स की ओर रवाना किया गया।

See also  US का ईरान पर हमला, होर्मुज के पास मिसाइल लॉन्चर और जहाज तबाह
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now