- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरूः सत्ता पक्ष और विपक्ष ने की बैठक, तीन को पेश होगा बजट

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरूः सत्ता पक्ष और विपक्ष ने की बैठक, तीन को पेश होगा बजट

रांचीः झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में 20 कार्य दिवस होंगे। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल संतोष गंगवार का सदन में संबोधन होगा। तीन मार्च को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट सदन में पेश करेंगे। इससे पहले 27 फरवरी को सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट सदन में लाएगी। बजट सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन में लेकर आएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर तेलंगाना के टनल में फंसे मजदूरों की जानकारी लेने गुमला पहुंचे अधिकारी
बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी ओर से तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ एटीआइ में रविवार को बैठक की। सीएम सोरेन ने सत्ता पक्ष के विधायकों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विभागीय मंत्रियों को तैयारी के साथ सदन में आने को कहा। सरकार के कामकाज को बेहतर तरीके से सदन में रखने की बात कही। सदन के अंदर विपक्ष को मुद्दों पर घेरने की बात कही गई।

See also  लातेहार में नक्सलियों का उत्पातः CMPDI के साइट पर धावा बोल 8 गाड़ियों में लगाई आग

गैंगस्टर मयंक सिंह को भारत लाने का रास्ता साफः अजरबैजान सरकार ने दी मंजूरी, लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव के लिए करता था काम
दूसरी ओर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने भी पार्टी कार्यालय में सदन में सरकार को घेरने की रणनीति को लेकर बैठक की। नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं होने पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अगुवाई में बीजेपी विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में मरांडी ने सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करने को कहा। जानकारी के अनुसार, विपक्ष मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक, जेपीएससी अध्यक्ष का पद खाली रहने, मंईयां सम्मान योजना में महिलाओं को पैसे मिलने में हो रही देरी, वृद्धा एवं विधवा पेंशन नहीं मिलना, धान खरीद सहित विधि व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now