गैंगस्टर मयंक सिंह को भारत लाने का रास्ता साफः अजरबैजान सरकार ने दी मंजूरी, लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव के लिए करता था काम

मयंक सिंह को लाने ATS की टीम रवाना हुई अजरबैजान, अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई को लेकर खेलेगा राज

रांचीः झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को अजरबैजान से भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड एटीएस की टीम ने केंद्रीय एजेंसी की मदद से बाकू कोर्ट में वो सारे साक्ष्य जमा कर दिए हैं, जिससे मयंक सिंह का भारत प्रत्यर्पण हो सकता है। वहां की निचली अदालत ने एटीएस के अलावा भारत में दर्ज केस के आधार पर उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। अब उसे भारत लाया जाएगा। अजरबैजान सरकार ने इस संबंध में सीबीआई से पत्राचार किया है और इसके बाद ये जानकारी झारखंड एटीएस को भेजी गई है।

रांची के बड़गाई अंचल के दो पूर्व CO मनोज-शैलेश पर चलेगा मुकदमा, ACB की रेड में मिली थी करोड़ों की संपित्त
मयंक सिंह थाईलैंड में रहकर रंगदारी मांगता था। इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल कर वो कारोबारियों से रंगदारी मांगता था। एटीएस और राज्य के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ केस दर्ज है। इन कांडों के आधार पर एटीएस ने पूर्व में सीबीआई से पत्राचार कर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसके बाद मयंक की गिरफ्तारी दिसंबर 2024 में अजरबैजान से हुई थी। लेकिन अजरबैजान से भारत की प्रत्यर्पण संधि नहीं है। ऐसे में अब सीबीआई इंटरपोल की मदद से प्रत्यर्पण की कोशिश में लगी थी। अजरबैजान की निचली अदालत द्वारा प्रत्यर्पण की मंजूरी से उसे भारत लाने की राह आसान हो गई है।

See also  बिहार में सियासी हलचल के बीच IAS के बाद अब 79 IPS का तबादला

झारखंड के मुख्यमंत्रियों का आवास कहा जाने वाला कैफोर्ड हाउस होगा धराशायी! कई मिथक का रहा है इतिहार
कुख्यात गैंगस्टर अमन साव और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर बन चुके लॉरेंस का करीबी मयंक सिंह उर्फ ​​सुनील मीणा झारखंड का पहला अपराधी होगा, जिसे विदेश से गिरफ्तार किया गया और अब उसे बाकू से प्रत्यर्पित कर भारत लाया जाएगा। राजस्थान का रहने वाला मयंक सिंह उर्फ ​​सुनील मीणा काफी कुख्यात अपराधी है।मयंक अक्सर सोशल मीडिया पर अत्याधुनिक हथियारों और अपनी आलीशान जिंदगी की तस्वीरें पोस्ट कर सुर्खियों में रहता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now