- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

उदित नारायण दो शादी के मामले को लेकर फंसे, पहली पत्नी बोली-मैं अपने पति के साथ ही चाहती हूं रहना

उदित नारायण दो शादी के मामले को लेकर फंसे, पहली पत्नी बोली-मैं अपने पति के साथ ही चाहती हूं रहना

पटनाः बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर चर्चा में है। इस बार अपनी दो शादियों को लेकर वो नये विवाद में फंस गये है। शुक्रवार को वो सुपौल के फैमिली कोर्ट में पेश हुए, उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने 2022 में दांपत्य पुनर्स्थापना का मुकदमा दर्ज कराया था। उदित नारायण कई बार पेशी में उपस्थित नहीं हुए तो कोर्ट ने उनपर जुर्माना तक लगाया था।

पप्पू यादव की भांजी समेत चार की महाकुंभ से लौटने के दौरान सड़क हादसे में मौत, बहन को पकड़कर रोने लगे सांसद
फैमली कोर्ट ने उदित नारायण 28 जनवरी 2025 को जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया था। रंजना झा ने कहा है कि अब वो अपने पति के साथ रहना चाहती हैं और उम्र व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब उनके साथ जीवन बिताने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह मुंबई में उदित नारायण से मिलने जाती हैं, तो उनके पीछे गुंडे लगा दिए जाते हैं। कोर्ट में पेशी के बाद रंजना ने कहा कि आज कोर्ट में उदित नारायण ने समझौते से इनकार कर दिया है और उन्होंने केस लड़ने की बात कही है। रंजना का दावा है कि शादी के बाद भी उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं मिला और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। उन्होंने न्यायालय से न्याय की उम्मीद जताई है।

See also  बीजेपी ने झारखंड के मिशन यूपीएससी पर उठाए सवाल, जरुरतमंदों को वंचित करने का आरोप

लोहरदगा में डेढ़ साल के बच्चे के गले में फंस गया मटर, सांसे रूकने से चली गई जान

इस पूरे मामले को लेकर अबतक उदित नारायण का कोई बयान नहीं आया है। 2006 में रंजना ने उदित की पहली पत्नी होने का दावा किया था। सिंगर ने पहले तो इस बात को झुठलाया. बाद में उन्हें पहली पत्नी मानते हुए जरूरी आर्थिक सपोर्ट करने का वादा किया। लेकिन ये विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। पहली पत्नी सिंगर संग रहने की इच्छा जता रही है।उदित की दूसरी पत्नी का नाम दीपा गहतराज है उन्होने 1985 में दूसरी शादी की। उदित नारायण और दीपा का बेटा आदित्य नारायण भी पेशे से सिंगर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now