रांची समेत झारखंड के कई जिलों में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर, तेज हवाओं, ओलावृष्टि के बीच बारिश शुरू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2025

रांची में आज भी छाएं रहेंगे बादल, बारिश के आसार, झारखंड में अब सामान्य से सिर्फ 10 प्रतिशत वर्षा

रांचीः राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है। गुरूवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ आलोवृष्टि और बारिश हो रही है। अगले तीन दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकता है। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।राजधानी रांची में गुरूवार सुबह से ही मुसलाधार बारिश शुरू हो गई है।

ranchi rain 1

Rekha Gupta के साथ 6 मंत्री लेंगे शपथ, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा को कैबिनेट में मिली जगह
मौसम केंद्र के अनुसार, 20 और 21 फरवरी को सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो में ओलावृष्टि के साथ तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है, वहीं 22 फरवरी को राज्य के 14 जिलों पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा और लोहरदगा में ओलावृष्टि के साथ-साथ तूफानी हवा चलने के आसार हैं। इस दिन राज्य के सभी हिस्सों में बारिश की संभावना है।

See also  अनुराग गुप्ता को छोड़ना ही होगा DGP का पद, केंद्र का पत्र हेमंत सरकार के पास पहुंचा

रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले पुराने ट्वीट्स किये डिलीटः केजरीवाल और उनकी मां को लेकर कही थी आपत्तिजनक बातें
वहीं राजधानी रांची में पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को ही दिखने लगा था। बुधवार को रांची समेत राज्य के कई जिलों में सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल मंडराते दिखे। मौसम में बदलाव की प्रक्रिया शुरू होने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रांची का न्यूनतम तापमान बुधवार को 16.4 दर्ज किया गया। जबकि, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री गुमला का रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now