Rekha Gupta ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का किया बंटवारा, आशीष सूद को गृह और प्रवेश वर्मा को स्वास्थ्य एवं परिवहन विभाग की जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2025

डेस्कः दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में हुए भव्य समारोह में शपथ ली। उनके साथ छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा को कैबिनेट में जगह दी गई है। दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही एलान कर दिया है कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपया मासिक वित्तीय सहायता फरवरी महीने से ही मिलेंगी। मुख्यमंत्री बनने पद की शपथ लेने से पूर्व ही उन्हे जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कर दी गई है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। आशीष सूद को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवेश वर्मा को स्वास्थ्य और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

GkPmMFkbcAEuIqd

 

रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले पुराने ट्वीट्स किये डिलीटः केजरीवाल और उनकी मां को लेकर कही थी आपत्तिजनक बातें
दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाने के लिए रेखा गुप्ता ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होने कहा है कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी हाईकमान का मुझमें विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करती हूं। मेरी पहली प्राथमिकता उन सभी वादों को पूरा करने की होगी, जो वादे हमारी पार्टी ने किए हैं। दूसरी प्राथमिकता ये है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी की तरह काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी। पिछली आम आदमी पार्टी की भ्रष्ट सरकार को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।

See also  असम के लिए आज का दिन मतदान का नहीं, अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य तय करने का दिन है, कल्पना सोरेन ने कहा-'संघर्ष रुकेगा नहीं, जीतेगा'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now